Back
लुधियाना में पिता की हत्या: बेटे ने चाकू से गर्दन घोंपी, फिर पकड़ा
TBTarsem Bhardwaj
Feb 16, 2026 09:02:37
Ludhiana, Punjab
लुधियाना में पिता का मर्डर, गर्दन में चाकू घोंपाः बेटे ने कान काटा, चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, कमरे से खून बहता दिखा तो पता चला इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच के जांच शुरू की
लुधियाना में रविवार (15 फरवरी को) युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी भांग के नशे की हालत में घर आया, जहां किसी बात को लेकर पिता से बहस हो गई, इसके बाद उसने पिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिए, साथ कान काट दिया और चेहरे पर ताबड़तोड़ किए। कमरे से जब खून बाहर निकला, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पता चला。
घटना शाम करीब 4 बजे ढंडारी खुर्द स्थित दीप कॉलोनी की है, मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के नाम से हुई है। घटना के बाद आरोपी बेटा उमेश चौहान (25) मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि पिता हमारी पत्नी को परेशान करते थे।जानकारी के अनुसार, सिकंदर चौहान अपने बेटे उमेश चौहान के साथ दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। उमेश की मां और पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है। शाम करीब 4 बजे उमेश भांग का सेवन कर नशे की हालत में घर लौटा और पिता से बहस करने लगा。
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। लेकिन कुछ ही समय बाद कमरे के बाहर खून बहता देखा, तो लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला, जहां सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर कई वार किए गए थे。
घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाकर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी भी नशे के प्रभाव में था, जिस कारण उससे ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी।एसएचओ के अनुसार, आरोपी फिलहाल यह कह रहा है कि उसने पिता की हत्या इसलिए की क्योंकि वे उसकी पत्नी को परेशान करते थे। हालांकि, पत्नी लुधियाना में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गांव में रहती है。
पुलिस ने बताया कि हत्या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से की गई। आरोपी ने गर्दन पर कई बार वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के होश में आने के बाद उससे दोबारा पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा。
Byte पुलिस
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowFeb 16, 2026 10:52:050
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 16, 2026 10:36:280
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 16, 2026 10:34:420
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 10:31:580
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 10:19:39Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं दलित नेता शमशेर सिंह दुल्लो दोनों ने कहा कि चरणजीत सिंह चननी पार्टी में कुछ समय पहले ही आए थे मगर पार्टियों ने बहुत कुछ दिया है उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए
0
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 16, 2026 10:18:46Chandigarh, Chandigarh:My reaction on political rally by AAP at Killi Chehlan ( Moga)
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 16, 2026 10:17:550
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 16, 2026 10:17:190
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 16, 2026 10:16:390
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 16, 2026 10:04:100
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 16, 2026 10:03:140
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 10:02:350
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 16, 2026 10:01:380
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 16, 2026 10:01:020
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 16, 2026 10:00:310
Report