Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176202

ज्वाली के बग्गा में स्मार्ट मीटर से 82 हजार रुपए बिल पर सवाल

BSBhushan Sharma
Feb 16, 2026 10:00:31
Nurpur, Himachal Pradesh
ज्वाली के बग्गा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक उपभोक्ता को 82,059 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि संबंधित खोखा पिछले दो महीनों से बंद पड़ा था। जनवरी महीने में उपभोक्ता ने मात्र 219 रुपये का बिल भरा था, फिर भी हालिया बिल 82 हजार से अधिक दिखा। उपभोक्ता ने विभाग से मीटर की जांच और राहत की मांग की है। क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं में भी चिंता है कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली पारदर्शी हो और किसी तकनीकी खामी पर तुरंत सुधार किया जाए। बिजली विभाग के अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया, किन्तु कैमरे के सामने नहीं आए।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 16, 2026 11:35:47
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਢਕੋਲੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਉਸ ਵੇਲੇ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕਈ ਦੁਕਾਨਾਂ 'ਤੇ ਅਚਾਨਕ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ। ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਤੀਬੰਧਿਤ ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਖੁੱਲ੍ਹੇਆਮ ਵੇਚੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਕਈ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਇੰਪੋਰਟਡ ਸਿਗਰਟਾਂ, ਹੁੱਕਾ ਸਮੱਗਰੀ, ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦ, ਸਿਗਰਟ ਪੇਪਰ ਅਤੇ ਹੁੱਕੇ ਦੇ ਫਲੇਵਰ ਵਰਗਾ ਸਮਾਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਹੀ ਪ੍ਰਤੀਬੰਧਿਤ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕਰਕੇ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕੁਝ ਉਤਪਾਦ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਵੇਚੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ, ਜੋ ਸਿਹਤ ਮਿਆਰਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹੈ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਜੋ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਦਾ ਮਿਲਿਆ ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ sਖ਼ਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਵਿਕਰੀ 'ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋਣੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 16, 2026 11:35:29
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए सहायक प्रोफेसर की नौकरी हासिल करने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है. HPU में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह मामला तब सामने आया, जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों की नियमित जांच करवाई. पुलिस थाना बालूगंज में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई. शिकायत में कहा गया है कि लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत एक सहायक प्रोफेसर को 28 सितंबर 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर पद पर नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के समय संबंधित व्यक्ति ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज विश्वविद्यालय को जमा कराए थे. इनमें स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित प्रमाणपत्र भी शामिल थे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 फरवरी 2025 को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड से करवाया. सत्यापन के दौरान पता चला कि सहायक प्रोफेसर द्वारा प्रस्तुत स्कूल स्तर के प्रमाणपत्र फर्जी हैं और बोर्ड के रिकॉर्ड में ऐसे प्रमाणपत्रों का कोई उल्लेख नहीं है. इसके बाद विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की जांच कर प्रारंभिक तथ्य जुटाए और शिकायत पुलिस को भेजी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार दस्तावेजों की सत्यता, नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है. जांच में यह भी देखा जाएगा कि फर्जी प्रमाणपत्र किस स्तर पर तैयार किए गए और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी की भी भूमिका रही है. शिमला पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत एफआईआर दर्ज की जांच आरंभ कर दी है.
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Feb 16, 2026 11:35:19
Fazilka, Punjab:जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह आज फाजिल्का पहुंचे । जहां गांव वनवाला हनुवंता में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में पहुंची संगतो से मुलाकात कर विशेष बैठक की । ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बरसों पुराने मुद्दे है जिन्हें लेकर वह निकले है । पंजाब और पंथ के इन मामलों के समाधान के लिए अब उनके द्वारा जिलास्तरीय कमेटियों से बैठक की जा रही है । इसी के तहत आज एक बैठक का आयोजन फाजिल्का में किया गया है । इस दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राज्य सरकार के अकालीदल को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाने साधे । हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने फैसला किया है कि वह जिला स्तर पर कमेटियों से बैठक करेंगे । इसी के तहत आज उनके द्वारा फाजिल्का जिले में जिला जत्थेबंदी से बैठक की गई है । जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामुलियत की है । उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में पंजाब एक भयानक दौर से गुजर रहा है । उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उनके मुद्दे पेंडिंग पड़े है । वह चाहते है कि पंथ और पंजाब के मसले जो लंबे समय से पेंडिंग है । जिसमें दिल्ली की हकूमतों ने खून बहाया गया है । उन मसलों के समाधान के लिए पंथक शक्ति को यत्नशील करने के लिए कदम उठाए जा रहे है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी जमीन बेचने में लगी है । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा की जमीन बेच रही है । नशा बढ़ रहा है । सरकार इश्तहारों पर रुपया खर्च कर रही है । उन्होंने कहा कि सब राज्यों के पास राजधानी है । पंजाब के गांवों को उजाड़ कर चंडीगढ़ बसाया गया है । इसलिए चंडीगढ़ पंजाब का क्यों नहीं है । उन्होंने अकालीदल बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकालीदल बादल ने कौम और पंथ का बहुत नुकसान किया है । इन सभी मुद्दों को लेकर अब उनके द्वारा पंथक शक्ति को एक किया जा रहा है ।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 16, 2026 11:16:11
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन(सिरमौर) मिड डे मील वर्कर हत्या मामले में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की माँग, कांगड़ा में हुई मिड डे मील वर्कर हत्या का मामला, मिड डे मील वर्कर्स जिला सिरमौर ने सीटू के बैनर तले मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी उठाई मांग, सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करें सरकार, बयान- जिला कांगड़ा के देहरा मंडल में ड्यूटी पर तैनात मिड डे मील वर्कर की हत्या के बाद मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जिला सिरमौर ने सीटू के बैनर तले डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा, मृतका के परिवारजन को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई गई। बयान- राज्य अध्यक्ष संदीप (मिड डे मील वर्कर्स यूनियन) ने बताया कि 12 फरवरी को ड्यूटी पर तैनात मिड डे मील वर्कर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या की गई, जिसके कारण मिड डे मील वर्कर्स में रोष है और मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपये राहत राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग उठाई गई। बयान- आशीष कुमार (सीटू जिला महासचिव) ने कहा कि स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कदम उठाने चाहिए।
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Feb 16, 2026 11:06:15
Patran, Punjab:पातड़ां के हरमन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को बिजली का करंट लगने से झुलस गया. परिजनों ने उसे पातड़ां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है. हालत अब खतरे से बाहर है. घायल बूटा सिंह ने बताया कि वह अपने घर की छत पर किसी काम से गया हुआ था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही खेतों को जाने वाली बिजली सप्लाई की लाइन से अचानक उसका हाथ छू गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया. करंट लगते ही परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. बूटा सिंह ने बताया कि बिजली की लाइन उनके घर की छत के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है. उन्होंने पावरकॉम से मांग की है कि लाइन को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए. पावरकॉम के एक्शन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि करंट लगने संबंधी जानकारी मिली है और करंट लगने वाले की हालत ठीक है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नया मकान बनाने से पहले विभाग से लाईन शिफ्ट करवाने के लिए खर्च फीस जमा करवाने के बाद ही मकान बनाए और विभाग की ओर लाईन शिफ्ट कर दी जाएगी
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 16, 2026 11:04:36
Masanganj, Chhattisgarh:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे बिलासपुर जिला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बरठीं, भल्लू बस हादसे में मृतकों के परिजनों के साथ मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश। एंकर- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बिलासपुर जिला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बरठीं पहुंचे जहां उन्होंने भल्लू बस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया और सरकार द्वारा हर संभव सहायता देने का भरोसा जताया। मुलाकात के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने हादसे का शिकार हुए हर एक परिवार से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बरठी रेस्ट हाउस में आयोजित इस मुलाकात के दौरान मृतकों के परिजनों ने अपनी समस्याएं और मांगें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं। कुछ परिवारों ने आर्थिक सहायता बढ़ाने तथा परिवार के किसी सदस्य को रोजगार देने की मांग भी की। इस पर नड्डा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद की गई कार्रवाई और राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी गई। जगत प्रकाश नड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि में किसी प्रकार की कोई भी देरी न हो और मानवीय संवेदनाओं के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बता दें कि 7 अक्टूबर 2025 की शाम बिलासपुर जिला के भल्लू गांव के समीप चलती बस पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से 15 लोगों की मौके पर मौत हो गयी थी जबकि दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। वहीं इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दुखद मौत हो गयी थी.
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 16, 2026 11:04:14
Noida, Uttar Pradesh:Jalandhar : रिसेप्शन में गूंजा क्रिकेट का जुनून, भारत-पाक मैच के साथ मस्त हुए दूल्हा-दुल्हन भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और दीवानगी न दिखे, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसा ही नजारा लोहियां खास में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान देखने को मिला, जहां शादी की खुशियों के साथ क्रिकेट का रोमांच भी चरम पर रहा। रात को आयोजित रिसेप्शन समारोह में दूल्हा जश्नदीप सिंह (सुपुत्र सरबजीत सिंह, पूर्व सरपंच) और दुल्हन सिमरनजीत कौर (पुत्री निर्मल सिंह) ने पैलेस के अंदर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाकर भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण दिखाने का विशेष प्रबंध किया। जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, मेहमानों की नजरें स्टेज के साथ-साथ स्क्रीन पर भी टिकी रहीं। मैच के रोमांचक पलों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने भी मेहमानों के साथ बैठकर मुकाबले का आनंद लिया। भारत की शानदार जीत पर जहां एक ओर तालियों की गूंज सुनाई दी, वहीं मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाओं के साथ टीम इंडिया की 61 रन से जीत की भी बधाई दी। रिसेप्शन पार्टी में शादी और क्रिकेट का ऐसा अनोखा संगम चर्चा का विषय बना रहा। मेहमानों ने कहा कि भारत-पाक मुकाबले का क्रेज ऐसा है कि लोग अपने खास पलों में भी इसे मिस नहीं करना चाहते।
1
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 16, 2026 10:36:28
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) फायर सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग की अच्छी पहल। जिला में जल स्रोत चिन्हित किये जा रहे हैं जो आगजनी घटनाओं के दौरान मददगार होंगे साबित, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी की समस्या नहीं आयेगी, आगजनी संभावित 90 ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किये गये हैं। दरअसल ये देखा जाता था कि आगजनी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी खत्म हो जाता था तो दोबारा पानी न मिलने के कारण उन्हें समस्या आती थी, मगर अब जल स्रोत चिन्हित होने के बाद आसानी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पानी मिल पाएगा। मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि फायर सीजन के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी खत्म होने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहती थी, जिसके लिए अब सिरमौर जिला में अभी तक 70 जल स्रोत चिन्हित किए है जहां से जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से पानी भर पाएंगी; इन जल स्त्रोतों सफाई के लिए भी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए जा रहे हैं जहां आगजनी की अधिक संभावना रहती है और पहले भी आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ मिलकर ऐसे करीब 90 स्थान जिला में चिह्नित किए जाते रहे हैं।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 16, 2026 10:34:42
Barnala, Punjab:पिंड दी सथ के तहत आज बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना के किसानों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी पर सीधी बातचीत। गांव के किसानों का कहना है कि देश की सरकार कनक और धान के साथ-साथ बाकी फसलों पर भी MSP गारंटी तय करे। स्वामी नाथन रिपोर्ट के तहत लाभ मिलना चाहिए। MSP जनतक बंड प्रणाली से जुड़ा हुआ है; MSP का फायदा अकेले किसानों को नहीं होता; MSP के तहत सरकार अनाज खरीदती है, सरकारी अनाज भंडार भारती है, जिससे आम जनता तक फ्री राशन पहुंचता है जो गरीब जनता के लिए अहम मुद्दा है। आज पंजाब के कई क्षेत्र डार्क जोन में हैं, जिसमें बरनाला भी एक है; बरनाला क्षेत्र और हल्कामहल कला क्षेत्र डार्क जोन में शामिल हैं। किसानों का मानना है कि कनक और धान पर MSP मिलती है, इसीलिए किसान यह फसल उगा रहा है; परंतु इसकी वजह से पानी का स्तर नीचे जा रहा है; अगर बाकी फसलों पर भी MSP गारंटी तय हो तो अन्य फसलों पर भी काम हो सकता है।
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Feb 16, 2026 10:31:58
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने बताया कि आज पंजाब कांग्रेस की कई बैठ के रहने वाली है जिसमें आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और रणनीति बनाने के लिए बैठक में सुझाव भी लिए जाएंगे जिस्म की पहले जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी और उसके बाद 2022 में रहे विधानसभा उम्मीदवारों के साथ भी बैठक की जाएगी साथ ही अलग-अलग वर्गों के संगठन मुख्याओं के साथ भी बैठक होगी। पंजाब में दो डिप्टी सीएम लगाए जाने को लेकर राजा वडिंग ने स्पष्ट किया कि पंजाब के संविधान में दो मुख्यमंत्री जैसा कोई भी पहलू नहीं है हालांकि जिस डिप्टी सीएम लगाया भी जाता है वह मंत्री स्टार का ही नेता संविधान के तौर पर रहता है तो साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से जात-पात की राजनीति की जा रही है वह भी कतई सही नहीं क्योंकि कभी भी जात-पात के आधार पर किसी को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि सभी वर्ग सन्माननीय हैं और हम इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर के कहा कि बेशक उसमें कोई भी हो सभी स्वस्थ रहे हम तो यही कामना कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की मोगा में हो रही नसों के खिलाफ रैली को लेकर कहा कि जिस तरह से नसों के खिलाफ युद्ध चलने की बात कही जा रही है वह साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से युवाओं की नशे के साथ मौत हो रही है और अभी युद्ध नशों के खिलाफ नहीं युद्ध आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमीनी स्तर पर चला दिखाई दे रहा है। नायब सैनी के ऑपरेशन लोटस को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि उन्हें अपना हरियाणा संभालना चाहिए क्योंकि हरियाणा जब पंजाब से पानी की बात करता है तो कैसे पंजाब के नेता बेशक भाजपा के ही हूं वह हरियाणा के मुख्यमंत्री को स्वीकार कर सकते हैं दूसरी तरफ एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि करोड़ों रुपए की बोलियां लगाने की बात आम आदमी पार्टी के नेता करते हैं लेकिन असल में यह बात नहीं है। राजा वडिंग ने भाजपा से गए अरविंद खन्ना को लेकर कहा कि पहले वह काली दाल में थे और फिर वह कांग्रेस में आए उसके बाद भाजपा में जाते हैं और अब एक बार फिर सहकारी दल में गए हैं हालांकि इस सब में राजा ने कहा कि कौन कहां जाता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हंसते हुए तंजे कसते कहा कि सुखबीर बादल उमर को लेकर के जिस तरह से बात कर रहे हैं उसमें समझ नहीं लग रहा छोटा कौन है और बड़ा कौन।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top