Back
दिल्ली बम ब्लास्ट: अल-फलाह यूनिवर्सिटी लिंक पर लुधियाना डॉक्टर से NIA पूछताछ
TBTarsem Bhardwaj
Nov 17, 2025 11:02:49
Ludhiana, Punjab
दिल्ली बम ब्लास्ट का लुधियाना कनेक्शन अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पड़े लुधियाना के डॉक्टर के परिवार वालों से की पूछताछ। डॉक्टर खुद पश्चिम बंगाल में शादी में गए थे। NIA ने पिता से की पूछताछ, पिता बोले- प्रत्येक जांच में करेंगे सहयोग।
दिल्ली के लाल किला के बाहर हुए बम ब्लास्ट मामले में NIA अलग-अलग राज्यों में रेड कर रही है। NIA अल-फलाह यूनिवर्सिटी के उन सभी छात्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है जिन छात्रों के यहां पढ़ाने वाले आरोपी और संदिग्ध प्रोफेसरों से लिंक सामने आ रहा है। बम ब्लास्ट का लुधियाना कनेक्शन सामने आ रहा है। 13 नवंबर को लुधियाना के बाल सिंह नगर में भी NIA ने रेड की थी।
इस दौरान टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS करने वाले डॉक्टर जान निसार आलम की क्लिनिक पर दबिश दी। डॉक्टर यहां मौजूद नहीं थे तो क्लिनिक के नजदीक है चंद कदमों की दूरी पर डॉक्टर का घर है। उनके पिता से टीम ने पूछताछ की तो टीम को पता चला कि डॉक्टर जान निसार रिश्तेदारी में कुछ दिन पहले ही गांव डालखोला बंगाल गए हुए हैं। NIA की टीम ने बंगाल में रेड कर डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूरा दिन उसने पूछताछ कर शाम को उन्हें छोड़ दिया था। सूचना है कि डॉक्टर लैपटाप और मोबाइल टीम के कब्जे में है जिसकी जांच की जा रही है।
डॉक्टर से टीम ने कहा है कि जब भी उन्हें किसी तरह की इस केस में उनकी जरूरत होगी तो वह उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाएंगे और उन्हें आना पड़ेगा। आज डा. आलम को दिल्ली में NIA ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया हुआ है।
इस मामले में टीम बाल सिंह नगर पहुंची। जहां इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि डॉक्टर की दुकान कुछ दिनों से बंद है। डॉ. आलम तो दुकान पर कम बैठते हैं, उनके पिता ही ज्यादातर लोगों को दवाई देते हैं। टीम ने आस-पास और पूछताछ की तो कुछ लोगों ने डॉक्टर के घर और उनके पिता के बारे जानकारी दे।
2020 में डॉक्टर जान निसार ने MBBS में एडमिशन लिया
डॉक्टर जान निसार आलम के पिता टोहिद आलम ने बताया कि अधिकारियों की टीम उनके घर जरूर आई थी। उनसे पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने 2020 में MBBS में एडमिशन लिया था और 2025 में MBBS पूरा करके इंटर्नशिप की है। अब वह लुधियाना में अपना क्लिनिक चला रहा है। पिता टोहिद आलम ने कहा कि उनका परिवार 1984 से लुधियाना में रह रहा है।
उनका पैतृक घर पश्चिम बंगाल में है। गांव में उनकी भतीजी की शादी है और दिसंबर 24 को उनकी अपनी बेटी की शादी भी है। इसलिए उन्होंने अपने बेटे-बेटी और पत्नी को गांव भेजा है। उन्होंने बताया कि NIA ने वहीं पर उनके बेटे से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद NIA ने उनके बेटे को छोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उनका बेटा MBBS करके आया है तो उसके अपने प्रोफेसरों के साथ बातचीत होती रहती थी। अब उनका बेटा AIIMS के लिए NEET की तैयारी कर रहा है। जिस कारण क्लिनिक पर पूरा ध्यान नहीं दे पाता था। इस कारण ज्यादातर क्लिनिक बंद रहती थी। वह जांच एजेंसी की हर तरह से मदद करेंगे। प्रत्येक जांच में वह उनका सहयोग देंगे।
163
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVipan Kumar
FollowNov 17, 2025 12:54:040
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 17, 2025 12:52:230
Report
KCKhem Chand
FollowNov 17, 2025 12:44:290
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 17, 2025 12:34:5560
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 17, 2025 12:21:4842
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 17, 2025 12:19:0463
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 17, 2025 12:08:1389
Report
MSManuj Sharma
FollowNov 17, 2025 12:05:44160
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 17, 2025 11:58:54160
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 11:55:4997
Report
KCKhem Chand
FollowNov 17, 2025 11:54:13100
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 11:50:39109
Report
NRNARINDER RATTU
FollowNov 17, 2025 11:50:27Nawanshahr, Punjab:ਜਿਲ੍ਹਾ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਬੰਗਾ ਦੇ ਬਸੱ ਸਟੈਂਡ ਕੋਲ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਉੱਤੇ ਅੰਨੇਵਾਹ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਚਾਰ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਹੋਏ ਜਖਮੀ..ਬਾਈਟ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ
46
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 17, 2025 11:48:5885
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 17, 2025 11:46:58209
Report