Back
इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन, 20-25 घर खतरे में; प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया
MTManish Thakur
Mar 20, 2026 04:32:22
Kullu, Himachal Pradesh
इनर अखाड़ा में भूस्खलन, पत्थर और मलबा आने से घर करवाए खाली जिला मुख्यालय स्थित इनर अखाड़ा बाजार में एक बार फिर से भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर घरों को एहतियातन खाली करवाना शुरू कर दिया है। प्रभावितों को गुरुद्वारा साहिब अखाड़ा बाजार और धर्मसभा में ठहराया जा रहा है। वीरवार दोपहर बाद से बारिश होने के चलते यहाँ मठ क्षेत्र से भूस्खलन शुरू हो गया। इसमें बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के साथ मलबा भी गिर रहा है। अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घरों को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार प्रशासनिक और विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन और नगर परिषद ने लाउडस्पीकर से क्षेत्र के घरों को खाली करने की हिदायत दी। अधिकारियों का कहना है कि अभी बड़े खतरे बाली बात नहीं है लेकिन जिस तरह से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, उससे क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। उधर, लोगों में पूरी तरह से खौफ का माहौल बना हुआ है। लोगों की मानें तो यहां 20 से 25 घर ऐसे हैं जो भूस्खलन के मुहाने पर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद की टीम भी मौके पर भेजी गई है जो लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन के अनुसार क्षेत्र के घरों को एहतियातन खाली करवाया जा रहा है। लोगों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था गुरुद्वारा साहिब अखाड़ा बाजार और धर्मसभा में की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 05:31:030
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 20, 2026 05:17:03857
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 05:16:441021
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 20, 2026 05:03:48Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के साउथ पोर्टल पर दो फीट बर्फबारी, निचले क्षेत्र में तेज बारिश
902
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 04:45:43944
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 04:20:301066
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 04:03:531059
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 20, 2026 03:47:461069
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 03:36:21Noida, Uttar Pradesh:ANI SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): TEMPERATURES drop IN SHIMLA AFTER SUDDEN RAINFALL & WEATHER CHANGE OVER THE LAST FIVE DAYS / VISUALS
1088
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 03:30:19Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN ANI POONCH SNOW CLEARANCE POONCH (J&K): SNOW CLEARANCE OPERATION UNDERWAY AT MUGHAL ROAD BY 79 RCC BRO TEAM DUE TO HEAVY RAINFALL VISUALS
1071
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 20, 2026 02:34:42998
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 20, 2026 02:34:08999
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 02:32:161071
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 20, 2026 02:30:521040
Report