Back
ट्रैवल एजेंसी के बाहर बाउंसरों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
VSVARUN SHARMA
Feb 12, 2026 09:16:20
Mansurwal Dona, Punjab
ट्रैवल एजेंट दफ्तर के बाहर बाउंसरों का कहर, गर्भवती महिला व पति से मारपीट -वीडियो वायरल -वीजा के नाम पर 3.42 लाख लेने का आरोप, थाना-7 पुलिस ने शुरू की जांच जालंधर के गढ़ा रोड स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं और वह मदद के लिए चिल्ला रहा है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच कंपनी के कर्मचारी पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए। मोगा निवासी रमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंट नामक ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली अमन नाम की महिला एजेंट ने उनके बच्चे का माइनर वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। वीजा के नाम पर उनसे कुल 3 लाख 42 हजार रुपये लिए गए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगा। पीड़िता के अनुसार एजेंट ने भरोसा दिलाया था कि यदि वीजा न लगा तो पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी और एक महीने के भीतर पैसा वापस कर दिया जाएगा। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें अलग-अलग तारीख देकर टालमटोल की जा रही थी। एजेंट ने फरवरी में रकम लौटाने का समय दिया था। रमनदीप कौर ने बताया कि 11 फरवरी को वह अपने पति के साथ दफ्तर पहुंचीं और पैसे की मांग की। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा, “मैं गर्भवती हूं, इसके बावजूद मला धक्के मारे गए, गालियां दी गईं और डराया-धमकाया गया। जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो मुझे धक्का दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उनके पति ने बिना पैसे लिए वहां से जाने से इनकार किया तो एजेंट ने बाउंसर बुला लिए। बाउंसरों ने उनके पति को दफ्तर के बाहर ग्राउंड में कथित तौर पर पीटा और सिर पर लोहे के कड़े से वार किए, जिससे उनके सिर से खून निकल आया। सूचना मिलने पर थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HSHarmeet Singh
FollowFeb 12, 2026 11:04:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 12, 2026 11:04:040
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 11:00:420
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 12, 2026 10:21:440
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 12, 2026 10:15:570
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 12, 2026 10:01:310
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 12, 2026 09:48:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 12, 2026 09:48:380
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 12, 2026 09:48:230
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 12, 2026 09:48:050
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 12, 2026 09:38:390
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 12, 2026 09:37:540
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 12, 2026 09:33:540
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 12, 2026 09:33:140
Report