Back
फाजिल्का में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की पंजाब-पंथ मुद्दों पर बैठक; सत्ता पर आरोप
SNSUNIL NAGPAL
Feb 16, 2026 11:35:19
Fazilka, Punjab
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह आज फाजिल्का पहुंचे । जहां गांव वनवाला हनुवंता में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में पहुंची संगतो से मुलाकात कर विशेष बैठक की । ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बरसों पुराने मुद्दे है जिन्हें लेकर वह निकले है । पंजाब और पंथ के इन मामलों के समाधान के लिए अब उनके द्वारा जिलास्तरीय कमेटियों से बैठक की जा रही है । इसी के तहत आज एक बैठक का आयोजन फाजिल्का में किया गया है । इस दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राज्य सरकार के अकालीदल को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाने साधे ।
हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने फैसला किया है कि वह जिला स्तर पर कमेटियों से बैठक करेंगे । इसी के तहत आज उनके द्वारा फाजिल्का जिले में जिला जत्थेबंदी से बैठक की गई है । जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामुलियत की है । उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में पंजाब एक भयानक दौर से गुजर रहा है । उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उनके मुद्दे पेंडिंग पड़े है । वह चाहते है कि पंथ और पंजाब के मसले जो लंबे समय से पेंडिंग है । जिसमें दिल्ली की हकूमतों ने खून बहाया गया है । उन मसलों के समाधान के लिए पंथक शक्ति को यत्नशील करने के लिए कदम उठाए जा रहे है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी जमीन बेचने में लगी है । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा की जमीन बेच रही है । नशा बढ़ रहा है । सरकार इश्तहारों पर रुपया खर्च कर रही है । उन्होंने कहा कि सब राज्यों के पास राजधानी है । पंजाब के गांवों को उजाड़ कर चंडीगढ़ बसाया गया है । इसलिए चंडीगढ़ पंजाब का क्यों नहीं है । उन्होंने अकालीदल बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकालीदल बादल ने कौम और पंथ का बहुत नुकसान किया है । इन सभी मुद्दों को लेकर अब उनके द्वारा पंथक शक्ति को एक किया जा रहा है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 16, 2026 13:20:250
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 13:17:31Chandigarh, Chandigarh:प्रताप सिंह बाजवा के मामले में एडवोकेट प्रदीप सिंह विरक जानकारी देते हुए
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 16, 2026 13:16:110
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 13:03:31Chandigarh, Chandigarh:reaction on AAP moga rally and Chief Secretary and D.G.P addressing the rally
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 16, 2026 12:50:15Noida, Uttar Pradesh:ਯੁੱਧ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਪਕੜਨ ਵਾਲੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਨਗਦ ਇਨਾਮ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ।
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 16, 2026 12:32:190
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 16, 2026 12:31:500
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 16, 2026 12:18:220
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 16, 2026 12:16:560
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 16, 2026 11:56:030
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 16, 2026 11:50:110
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 16, 2026 11:49:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 16, 2026 11:49:310
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 16, 2026 11:35:470
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 11:35:290
Report