Back
जलालाबाद अस्पताल में चिकित्सकों का धरना: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के विरोध में बड़ा बवाल
SNSUNIL NAGPAL
Jan 30, 2026 12:52:56
Fazilka, Punjab
जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ ने धरना लगा दिया। अस्पताल के बाहर सभी डॉक्टर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि उनके समर्थन में सीपीआई यूनियन भी पहुंच गई। डॉक्टरो का कहना है कि उनकी सहमति के बिना जलालाबाद के इस सरकारी अस्पताल को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को दे दिया गया है। और उनके पंजाब भर में कहीं और तबादले करने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। जो उन्हें मंजूर नहीं है।
जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर सुमित लूना ने बताया कि उनका अस्पताल पहले सी एच सी और बाबा फरीद दो संस्थाएं चला रही थी। लेकिन अब उनकी सहमति के बिना ये अस्पताल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को दे दिया गया है। जबकि उनकी तैनाती कहीं ओर करने के लिए पत्र जारी किये गये हैं। जिसके खिलाफ वे रोष प्रदर्शन पर उतरे हैं। मांग की जा रही है कि उनकी सुनवाई की जाए और उन्हें यहीं ड्यूटी के लिए बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस अस्पताल को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी चलाएगी तो वे कहां जाएंगे। इसके लिए सी एच सी अलग कर उन्हें वहां तैनात कर दिया जाए। डाक्टर सुमित लूना ने बताया कि सीपीआई यूनियन ने आज उन्हें समर्थन दिया है। जो उनके साथ है। लेकिन उन्हें और उनके स्टाफ को अब जलालाबाद से पंजाब के किसी ओर इलाके में तबादले के लिए कहा जा रहा है। जो उन्हें मंजूर नहीं है। बता दें कि अस्पताल एसएमओ डाक्टर सुमित लूना, डाक्टर सुमन, रमेश कुमार, जगसीर सिंह, संदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत कौर, गगनदीप कौर, सुखदीप कंबोज, आदेश कंबोज, सुखविंदर सिंह, मंदीप कुमार, समूह नर्सिंग स्टाफ, मल्टीपरपज हेल्थ इम्प्लॉयज स्टाफ आशा फैसिलिटेटर, आशा वर्कर्ज मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो विभिन्न जत्थेबंदियों का सहारा लेते हुए वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। हालांकि यहां यह भी बताया गया कि उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक गोल्डी कंबोज से बातचीत की गई है। जिन्होंने मामले के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AJAnil Jain
FollowJan 30, 2026 14:17:560
Report
MSManish Sharma
FollowJan 30, 2026 13:49:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 13:46:020
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 13:45:340
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 30, 2026 13:35:330
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 13:17:380
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 13:07:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 13:03:48Noida, Uttar Pradesh:NAVJOT SINGH SIDHU SHAYRI DETERMINING THE PRESENT POLITICAL SCENARIO IN PUNJAB CONGRESS
0
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 30, 2026 12:52:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 12:38:45Noida, Uttar Pradesh:ਆਪ पंजाब ਦੇ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਤੇ ਮੀਡੀਆ ਸੈੱਲ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਲਤੇਜ ਪੰਨੂ ਦੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ
0
Report
MSManish Shanker
FollowJan 30, 2026 12:37:150
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 12:33:140
Report
MSManish Sharma
FollowJan 30, 2026 12:32:350
Report
0
Report