Back
बहक खास गुरुद्वारे में ग्रंथी पर तवे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
SNSUNIL NAGPAL
Mar 18, 2026 03:46:43
Fazilka, Punjab
फाजिल्का के गांव बहक खास से मामला सामने आया है । जहां पर श्री गुरुद्वारा साहब में ग्रंथि साहिबान अरदास करने लगते हैं कि एक युवक हाथ में रोटी वाला तवा लेकर गुरुद्वारा साहिब में पहुंचता है । और उसके सिर में वार करता है । मौके पर हंगामा हो जाता है । ग्रंथि और उनके साथी द्वारा उसे पकड़ लिया जाता है । यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । हालांकि बाद में पुलिस पहुंची और पुलिस द्वारा उक्त युवक को अरेस्ट कर लिया गया है । और कार्यवाही की जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बहक खास के श्री गुरुद्वारा साहब में ग्रंथि साहिबान स्वर्ण सिंह द्वारा अरदास की जाने लगी थी कि तभी एक युवक हाथ में रोटी वाला तवा लेकर आता है । और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पीछे से ग्रंथि के सिर में तवे से वार करता है । सर पर दस्तार बंधी होने की वजह से ग्रंथि का बचाव हो जाता है और उसके साथी व उनके द्वारा मौके पर उस युवक पकड़ लिया गया । इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई । उधर लाधुका पुलिस चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बहक खास में एक युवक द्वारा श्री गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी पर रोटी वाले तवे से वार किया गया है उसके सिर में तवा मर गया । जिस पर वह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और उक्त युवक को अपनी हिरासत में लेते उसे अरेस्ट कर लिया गया है । जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । युवक पहचान सुनील सिंह पुत्र चिमन सिंह वासी बहक खास के रूप में हुई है । फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है कि युवक द्वारा इस घटना को अंजाम क्यों दिया गया है । हालांकि पुलिस अधिकारी बलकार सिंह का कहना कि ग्रंथि पर ही युवक ने वार किया जबकि बेअदबी वाला कोई मामला नहीं है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowMar 18, 2026 03:33:191010
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 18, 2026 03:19:031045
Report
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 03:18:421099
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 03:18:301095
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 03:17:341078
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 02:15:591080
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 18:04:391030
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 17, 2026 17:30:08Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाक़ात की
1087
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 17, 2026 17:16:281088
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 17, 2026 17:16:061093
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 17, 2026 17:15:291060
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 17, 2026 17:04:491078
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 17, 2026 17:04:301085
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 17, 2026 16:01:301014
Report