Back
सुनंदा शर्मा के शो में युवक के इशारे पर चेतावनी, वीडियो वायरल
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 18, 2026 02:15:59
Noida, Uttar Pradesh
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान एक युवक ने ऑडियंस के बीच से इशारे किए। सुनंदा पहले गाना गाती रहीं, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से नहीं रुका तो उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया।
गुस्से में सुनंदा शर्मा ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अभी शो अच्छा चल रहा है, इसलिए अभी छोड़ रही हूं, मैं शो खराब नहीं करना चाहती। नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम 13 मार्च को एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड में हो रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र उनके गानों पर झूम रहे थे।सुनंदा शर्मा के वायरल वीडियो की अहम बातें..
फैन्स का फोन पकड़कर देख रही थीं: सुनंदा शर्मा जब मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक फैन ने उन्हें अपना फोन दिया। सुनंदा शर्मा उसके फोन में कुछ देख रही थीं। सभी की नजर सुनंदा पर टिकी थी।
भीड़ से युवक ने किया इशारा: ऑडियंस में से एक युवक ने सुनंदा शर्मा की तरफ इशारे किए। सुनंदा की नजर उस युवक पर पड़ी और अचानक उन्हें गुस्सा आ गया। सभी सुनंदा को देखने लगे।
गाना रोककर दी चेतावनी: सुनंदा को जब गुस्सा आए तो उन्होंने फोन तुरंत अपने फैन्स को वापस दे दिया और फिर स्टेज के बिल्कुल अगले हिस्से आईं और सीधे उस शख्स की ओर देखकर उसे चेतावनी दी।
सुनंदा ने कहा- अभी छोड़ रही हूं: सुनंदा ने माइक पर कहा- "ये जो तू इशारे कर रहा है ना..तेरे को ही बोल रही हूं। अभी छोड़ रही हूं, क्योंकि शो बहुत अच्छा जा रहा है और मैं इसे खराब नहीं करना चाहती। वर्ना...!",
सुनंदा की चेतावनी पर फैंस ने बजाईं तालियां: सुनंदा की इस दबंगई भरे लहजे में दी गई चेतावनी के बाद वहां मौजूद अन्य फैन्स ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। हालांकि खुद पर कंट्रोल करते हुए उन्होंने तुरंत माहौल को संभाला और अपना शो दोबारा शुरू कर दिया.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 18:04:391030
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 17, 2026 17:30:08Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाक़ात की
1087
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 17, 2026 17:16:281088
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 17, 2026 17:16:061093
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 17, 2026 17:15:291060
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 17, 2026 17:04:491078
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 17, 2026 17:04:301085
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 17, 2026 16:01:301014
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 15:30:131034
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 15:00:571093
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 17, 2026 14:31:151030
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 17, 2026 14:30:281056
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 17, 2026 14:20:421025
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 17, 2026 14:18:571093
Report