Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barnala148101

पंजाब में अफीम खेती पर किसानों की सीधी बैठक, नशामुक्त पंजाब के लिए कदम

DSDEVINDER SHARMA
Mar 23, 2026 08:06:04
Barnala, Punjab
पिंड दी सथ प्रोग्राम के तहत बरनाला के किसानों और किसान संगठनों के नेताओं से अफीम भुक्की की खेती पर सीधी बातचीत, कई किसान संगठन और राजनीतिक नेता जरूर अफीम की खेती की मांग कर रहे हैं, पर बरनाला के किसानों ने कहा कि अफीम भुक्की सिंथेटिक ड्रग्स का (विकल्प) बदल नहीं है, यह एक नशा है, और नशा तो नशा ही है किसानों का कहना जिन राज्यों में यह अफीम की फसल उगाई जा रही है, वहां भी यह फायदेमंद साबित नहीं हो रही है, मेडिकल/सिंथेटिक नशा तुरन्त नुकसान पहुंचाते हैं और अफीम पोस्त समय के साथ बहुत नुकसान पहुंचाता है, किसानों का कहना है कि सैकड़ों परिवार जो अफीम का सेवन करते थे, अब नशे के दलदल में फंस कर खत्म हो चुके हैं इसलिए इस पर विचार किया जाना चाहिए ताकि पंजाब और देश को नशा मुक्त रखा जा सके। जैसे कोरोना टाइम में कई हॉस्पिटल खोले गए, वैसे ही पंजाब में भी नशा करने वालों को नशा-मुक्त करने के लिए कदम उठाने चाहिए, न कि नशे का बदलाव ढूंढना चाहिए, युवा किसानों ने भी इस खेती को नकारते हुए कहा कि पंजाब और देश की सरकारों को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। समाज से हर तरह का नशा खत्म होना चाहिए और समाज में रोजगार और हेल्थ सुविधाएं बढ़नी चाहिए। किसानों का कहना है कि हमें इस बात की भी अच्छी तरह जांच करनी चाहिए कि जहां दो-तीन राज्यों में उन्होंने परमिशन दी है, जहां दो-दो कैनाल लाइसेंस दिए गए हैं, क्या वहां की खेती से वहां के किसानों की इकॉनमी मजबूत हुई है या वहां भी यही हाल है क्योंकि जिन शर्तों को हमारे किसान पूरा नहीं कर सकते, मान लेते हैं कि उन्होंने अफीम उगा ली है। उसका नुकसान ही होगा केंद्र सरकार और एक्साइज डिपार्टमेंट के लाइसेंस से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ लेवल पर फसल उगाई जा रही है, लेकिन पंजाब के साथ-साथ कई राज्यों में यह फसल गैर-कानूनी है और पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट इस पर कार्रवाई कर रहे हैं, 121 WT.....किसानो किसान संगठन आगूओ के साथ सीधी बातचीत
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RMRakesh Malhi
Mar 23, 2026 09:04:34
Una, Himachal Pradesh:चिंतपूर्णी के अमलैहड़ जंगलों में विशालकाय अजगर का खौफ, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र के धलवाड़ी गाँव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवकों का सामना एक दैत्याकार अजगर से हुआ। हेलीपैड के पास झाड़ियों में रेंगते इस भारी-भरकम जीव को देख राहगीरों के होश उड़ गए। युवकों द्वारा मौके पर बनाया गया यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें सांप की लंबाई और मोटाई को देखकर हर कोई दंग है。 वीडियो में दिखाई दे रहा यह जीव दरअसल एक वयस्क 'इंडियन रॉक पाइथन' (भारतीय अजगर) है, जिसकी लंबाई करीब 10 से 15 फीट के बीच आंकी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यद्यपि यह सांप विषहीन होता है और इसके काटने से जहर नहीं फैलता, लेकिन यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घोंटकर उसे पूरा निगल जाता है। यह एक अत्यंत शक्तिशाली और भारी प्रजाति है जो आमतौर पर सुस्त रहती है, लेकिन छेड़े जाने पर आक्रामक हो सकती है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही ऐसे वन्यजीव अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों के करीब आ जाते हैं। वन विभाग ने इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जंगल के रास्तों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि वन्यजीवों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुँचाया जाए और ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए ताकि जीव और इंसान दोनों सुरक्षित रहें।
0
comment0
Report
NSNavdeep Singh
Mar 23, 2026 09:01:17
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Mar 23, 2026 08:38:34
Chandigarh, Chandigarh:ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਨੇ ਸਾਰੇ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਿਆ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਹੋਵੇ ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਘਬਰਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ ਹਾਂ ਸਾਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਾਨੂੰਨ ਤੇ ਪੂਰਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਅਸੀਂ ਇਸ ਅਫਸਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਇਸ ਨੂੰ ਡਰ ਸੀ ਕਿ ਹੁਣ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਇਸ ਅਫਸਰ ਨੇ ਜੋ ਟੈਂਡਰ ਦਿੱਤੇ ਉਹ ਬਿਲਕੁਲ ਗਲਤ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਦਬਾਅ ਸੀ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੀ ਧਮਕੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਫਰੈਂਸਿਕ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾ ਕੇ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ。 ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀ ਵਾਲੇ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਪੱਟੀ ਵਿੱਚ ਜੋ ਸ਼ਰਾਬ ਕਾਂਡ ਹੋਇਆ ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਐਮਐਲਏਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਅੱਜ ਸਿਆਸੀ ਵਿਰੋਧੀ ਸਾਰੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਖਿਲਾਫ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਅਸੀਂ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚੋਂ ਬਰੀ ਹੋ ਕੇ ਨਿਕਲਾਂਗੇ ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਜਾਂਚ ਦਾ ਕੋਈ ਡਰ ਨਹੀਂ ਅਸੀਂ ਹਰ ਜਾਂਚ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸੀ ਆਖਿਰ ਕੀ ਸੀ ਟੈਂਡਰ ਦਾ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ
993
comment0
Report
SKSanjeev Kumar
Mar 23, 2026 08:33:44
Bhikhi, Punjab:ट्रैक्टरों पर निकली बरात किसानी झंडे लगाकर जब बरात आई तो लोग हुए हैरान मानसा में किसान नेता बूटा सिंह बुर्ज गिल हुए बरात मे हुए शामिल मानसा में किसान नेता के बेटे की बरात ट्रैक्टरों पर निकली ट्रैक्टरों पर किसानी झंडे लगाए गए और किसानी स्लोगन ट्रैक्टरों पर लिखे गए इसके अतिरिक्त देश के जांबाज फौजियों की फोटो भी लगाई गई किसान नेता बूटा सिंह बुर्ज गिल इस बरात में शामिल हुए इस अवसर पर किसान नेता ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के बाद पंजाब में बरात ट्रैक्टरों पर जाने लगी जैसे पुरातन समय में ऊँटों और बेलो पर जाती थी मगर आज के समय में ट्रैक्टरों पर बरात जाना बड़ी बात है क्योंकि आज डिजिटल युग में ऐसी परंपरा दम तोड़ती जा रही हैं इस लिए किसान नेता मोहिंदर सिंह भैनी बाघा के बेटे की बरात आज मानसा में ट्रैक्टरों पर आई जिसे लोग खड़ खड़ कर देख रहे थे
884
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 23, 2026 08:31:31
Masanganj, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक व अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने मचाई धूम तो प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत. बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलावड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाब के प्रसिद्ध गायक व अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने अपने गीतों से धूम मचाई है. वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नगर व ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल भी विशेषरूप से मौजूद रहे. वहीं पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के गानों ने जमकर समा बांधा जिसपर लोग जमकर थिरके. बता दें की जिला प्रशासन ने इस बार नलवाड़ी मेले को बहुआयामी रंग देने के लिए कई नई गतिविधियां शुरू की हैं जिनमें वॉइस आफ बिलासपुर, सतलुज महा आरती, लिटफेस्ट तथा नाट्य उत्सव जैसे नए आयाम शामिल हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर व एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह उपस्थित रहे。
1068
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 23, 2026 08:15:28
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर रोष जाहिर किया। इस दौरान जालंधर के डिपो में कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। इस दौरान यूनियन नेता चानन सिंह ने कहा कि आज उनके द्वारा गेट रैलियाँ की जा रही है। उनका कहना है कि किलोमीटर स्कीम के लिए टेंडर को लेकर लगातार प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है। टेंडर के तहत प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर बसें चला सकते हैं और रोडवेज़ वर्कफ़ोर्स में से सिर्फ कंडक्टर को रखा जाएगा। इस मामले को लेकर कई बार मीटिंग भी हो चुकी है, जिसके बाद कोई हल ना निकलने के बाद आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की जा रही है। उन्होंने कहा बीती दिन हमारे ट्रांसपोर्ट मंत्री के बजट से जो डीएम ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उस संबंध में गेट रैली रखी गई थी। उन्होंने कहा इस संबंध परिवार के साथ बहुत हमदर्दी है और वह इस संबंध में सख्त शब्दों से निंदा करते हैं। उन्होंने कहा ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बड़े स्तर पर करप्शन करता था, जो जग जाहिर हो गई। उन्होंने कहा हमारे डिपार्टमेंट में यह किलो मीटर स्कीम को लेकर आया था, जिसमें बड़े स्तर पर करप्शन हुई थी। उन्होंने कहा इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 को लेकर मांग शामिल है। इस मौके पर उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी दोहराया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द किया जाए।
1009
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 23, 2026 08:07:48
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला की घाटी में आपदा के 10 माह बाद भी आधा दर्जन से अधिक पंचायत में सड़के क्षतिग्रस्त होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में लोगों को पैदल चलने और पीठ पर बोया उठाने के लिए मजबूर है वहीं अधिकतर पंचायत से सैकड़ो की संख्या में हर दिन दूध बेचने वाले कुल्लू शहर के लिए छोटे वाहनों में अधिक खर्च कर सफर करने को मजबूर है वहीं लगघाटी के भूमतीर पीज भल्याणी जेठानी थाच माशणा तण्डारी डुबकन खणि पांद बुआई कनौण तेलंग में जनता बेहाल है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से मांग की है कि जल्द ग्रामीण क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों यातायात की सुविधा प्रदान की जाए। ग्राम पंचायत चौपड़सा की पूर्व प्रधान विमला ठाकुर ने कहा कि आपदा के 10 माह बाद भी लगती की आधा दर्जन से अधिक पंचायत में सड़के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों में यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटे वाहनों में सफर करने को मजबूर है जिससे ग्रामीणों को यातायात के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि घाटी के भूमतीर पीज और खाणि पांद जिंदी फलाण के लोगों को बसों में यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अलग घाटी के दुर्गम क्षेत्रों से दूध बेचने के लिए कुल्लू शहर में आते हैं और उसके लिए छोटे वाहनों में लोगों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों को छोटे वाहनों में ₹200 सफर के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को दुरुस्त करने के लिए धीमी गति से कार्य चल रहा है जिसके चलते प्रशासन सरकार से मांग है कि इन क्षेत्रों के लिए छोटी बसें लगाई जाए जिसमें कि लोगों को यातायात की सुविधा मिल सके। भूमतीर की स्थानीय निवासी बंतों देवी ने कहा कि भूमि में पिछले आठ माह से बस यातायात की सुविधा बंद पड़ी हुई है उन्होंने कहा कि सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है जिसके चलते लोगों को बसों में सफर करने की सुविधा नहीं मिल पा रही है और गांव में दूध बेचने वाले लोगों को प्रतिदिन छोटे वाहनों में ₹200 खर्च करके सफर करने को मजबूर है उन्होंने कहा कि ऐसे में स्थानीय विधायक ग्रामीणों की समस्या का समाधान करें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बसों में आप आजादी के लिए सुविधा मिल सके उन्होंने कहा कि खासकर स्कूल कॉलेज के छात्रों और दूध बेचने वाले लोगों को पैदल सफर करने को मजबूर है और ऐसे में सरकार प्रशासन जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करें।
974
comment0
Report
Advertisement
Back to top