Back
जालंधर में रोडवेज यूनियन की गेट रैली; ठेका कर्मी और किलोमीटर स्कीम पर मांग
KSKapil sharma
Mar 23, 2026 08:15:28
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर रोष जाहिर किया। इस दौरान जालंधर के डिपो में कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। इस दौरान यूनियन नेता चानन सिंह ने कहा कि आज उनके द्वारा गेट रैलियाँ की जा रही है। उनका कहना है कि किलोमीटर स्कीम के लिए टेंडर को लेकर लगातार प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है। टेंडर के तहत प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर बसें चला सकते हैं और रोडवेज़ वर्कफ़ोर्स में से सिर्फ कंडक्टर को रखा जाएगा। इस मामले को लेकर कई बार मीटिंग भी हो चुकी है, जिसके बाद कोई हल ना निकलने के बाद आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की जा रही है। उन्होंने कहा बीती दिन हमारे ट्रांसपोर्ट मंत्री के बजट से जो डीएम ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उस संबंध में गेट रैली रखी गई थी। उन्होंने कहा इस संबंध परिवार के साथ बहुत हमदर्दी है और वह इस संबंध में सख्त शब्दों से निंदा करते हैं। उन्होंने कहा ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बड़े स्तर पर करप्शन करता था, जो जग जाहिर हो गई। उन्होंने कहा हमारे डिपार्टमेंट में यह किलो मीटर स्कीम को लेकर आया था, जिसमें बड़े स्तर पर करप्शन हुई थी। उन्होंने कहा इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 को लेकर मांग शामिल है। इस मौके पर उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी दोहराया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द किया जाए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 23, 2026 09:51:110
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 23, 2026 09:49:560
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 23, 2026 09:49:220
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 23, 2026 09:48:000
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 23, 2026 09:47:420
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 23, 2026 09:47:200
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 09:45:44Noida, Uttar Pradesh:ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲਿੀ ਭੇਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ, ਖਟਕੜ ਕਲਾਂ ਤੋਂ Live
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 23, 2026 09:31:30885
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 23, 2026 09:31:20925
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 23, 2026 09:22:131011
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 23, 2026 09:22:00888
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 09:21:201028
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 23, 2026 09:17:241045
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 23, 2026 09:04:341043
Report
MSManish Sharma
FollowMar 23, 2026 09:03:521100
Report