Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridkot151204

कर्ज़ से परेशान दो भाइयों ने कोटकपूरा के पास ट्रेन के नीचे आत्महत्या कर ली

KCKhem Chand
Mar 23, 2026 08:52:00
Kot Kapura, Punjab
ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇੜੇ ਕਰਜ਼ੇ ਤੋਂ ਤੰਗ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੇਨ ਹੇਠਾਂ ਆ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇੜੇ ਕਰਜ਼ੇ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੇਨ ਹੇਠਾਂ ਆ ਕੇ ਖੁدਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਪਿੰਡ ਹਰੀਨੋ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ (38)ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਜੋਰਾ ਸਿੰਘ (34) ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ。 ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
Mar 23, 2026 10:04:06
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਵਿੱਚ ਪਨਬਸ ਅਤੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟਰ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜਗੁਰੂ ਸੁਖਦੇਵ ਦਾ ਉਪਰੂ ਦੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਿਹਾ ਜਾਏਗਾ ਮੰਗਾਂ ਨਾਮ ਮੰਨੀਆ ਤਾਂ ਅਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਨ ਬੱਸ ਅਤੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੋਂਟਰੈਕਟਰ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਰਾਜਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸੁਖਦੇਵ ਥਾਪਰ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਚਾਰ ਸਾਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸੋਚ ਲੈ ਕੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਜੋ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸਨ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰ ਉਹ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਵਾਲੀ ਸੋਚ ਦੇ ਪੂਰਨਿਆਂ ਤੇ ਚਲਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੱਚੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਨਿੱਜੀਕਰਨ ਨੂੰ ਵਧਾਵਾ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਨਿਆਂ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 23 ਮਾਰਚ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹਲੇ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਨਹੀਂ ਆਈਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਨਵੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਪਾਉਣ ਠੇਕੇਦਾਰੀ ਪ੍ਰਥਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸੰਗਰੂਰ ਜੇਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਹੜੇ ਸਾਥੀ ਬੰਦ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਰਿਹਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਜੇਕਰ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਬਣੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 23, 2026 10:01:53
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिला में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गंधर्व राठौर ने की। उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के वितरण के लिए एक प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी, ताकि आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार प्राथमिकता सूची में सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज और एनआईटी हमीरपुर को रखा जाएगा। इसके बाद होटल और रेस्टोरेंट, सामाजिक समारोह (शादी एवं अन्य आयोजन), फार्मास्यूटिकल उद्योग तथा सरकारी विश्राम गृह और कैंटीन को प्राथमिकता दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और मांग के अनुरूप बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहें निराधार हैं। उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलेंडरों की जमाखोरी न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करने के बाद सभी को समय पर उनकी बारी के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। वही जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी नियमों का पालन करें।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 23, 2026 09:51:11
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण.. योजना के तहत जिला सिरमौर के लिए स्वीकृत हुई 11 सड़कें, 5 सड़कें पांवटा साहिब,3 शिलाई,1 नाहन,1पच्छाद तो 1 राजगढ़ के लिए हुई स्वीकृत, सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी करीब 90 करोड रुपए की राशि सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर किया जा चुके हैं आमंत्रित, अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कार्य शुरू होने की उम्मीद, एंकर- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण के तहत जिले में 11 नई सड़कों को मंजूरी मिली है। जिला सिरमौर के अलग-अलग विकास खंडों में बनने वाली इन सड़कों पर करोड़ों की राशि खर्च की जानी है。 वीओ1- मीडिया से बात करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण शुरू होने जा रहा इस योजना के तहत जिला सिरमौर के लिए 11 सड़के स्वीकृत हुई है जिन पर करीब 90 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन 11 सड़कों में से 5 सड़कें पांवटा साहिब, 3 शिलाई, 1 नाहन, 1 पच्छाद और 1 राजगढ़ खंड के लिए मंजूर की गई है। विभाग द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। और उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी。
793
comment0
Report
NLNitin Luthra
Mar 23, 2026 09:49:56
Batala, Punjab:ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਕੇਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਿਆਨ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਕੇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸੀਬੀਆਈ ਕੋਲ ਕਰਵਾਈ ਜਾਏਗੀ ਜਿਸ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਾਂਚ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ ਜਾਂਚ ਹੋਏਗੀ ਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਹ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਫਿਲਹਾਲ ਤੇ ਇੱਕ ਤਰਫਾ ਬਿਆਨ ਹੋਏ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋ ਗਿਆ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜੇ ਇਹ ਦੋਸ਼ ਸਾਬਤ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਅਜੇ ਤੇ ਕੇਸ ਚੱਲੂਗਾ ਕੇਸ ਚੱਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੇਕਰ ਦੋਸ਼ ਸਾਬਤ ਹੋਏ ਤਾਂ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਹੋਏਗੀ ਨਾਲ ਹੀ ਵਿਧਾਇਕ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਜੇ ਕੋਈ ਗਲਤੀ ਕਰੇਗਾ ਤੇ ਅਗਰ ਉਹ ਗਲਤੀ ਸਾਬਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਏਗਾ ਇਹ ਗੱਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੇ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕਲਸੀ ਨੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਤੀ ਆਦਰਿਕ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਮੌਕੇ ਕਹੇ ਨਾਲ ਹੀ ਵਿਧਾਇਕ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜੋ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਇਹ ਅਤੀ ਆਧੁਨਿਕ ਨੇ ਇਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਗਰ ਕੋਈ ਸ਼ਖਸ ਕਰਾਈਮ ਕਰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਹਰਕਤ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇੱਕ ਕਲਿੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਫੜਿਆ ਜਾਏਗਾ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਾਹਨ ਉਹ ਕਿੰਨੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਗਿਆ ਕਿਤੇ ਕਦੋਂ ਕੋਲ ਗਿਆ ਕਿੰਨੀ ਸਪੀਡ ਤੇ ਗਿਆ ਇਹ ਵੀ ਤੁਰੰਤ ਪਤਾ ਲੱਗ ਜਾਏਗਾ ਹੁਣ ਬਟਾਲਾ ਤੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੁਰਮ ਕਟੇਗਾ Byte..mla kalsi
784
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Mar 23, 2026 09:48:00
Nurpur, Himachal Pradesh:जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के सौदागरों पर एक और जोरदार प्रहार, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का 'किंगपिन' जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार सीआईए नूरपुर की टीम ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से एक मुख्य नशा तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की। मामला थाना नूरपुर के अंतर्गत एफआईआर 206/2025 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। वर्मा ने बतायाकि 11 अक्टूबर 2025 को कडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 6.044 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी और उस समय मंडी जिले के तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। 01 नवंबर 2025: जांच को आगे बढ़ाते हुए, मुख्य आरोपी शुभकरण (निवासी समकेहर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा) को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। ताजा कार्रवाई के अनुसार गहन पूछताछ के बाद इस पूरे रैकेट के एक और मास्टरमाइंड विजय कुमार उर्फ VK (निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर) को 22 मार्च 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि चरस की यह खेप इसी आरोपी को पहुंचाई जानी थी। वर्मा ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ, नूरपुर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फैले एक बड़े इंटरस्टेट ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इस अंतरराज्यीय नेटवर्क में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा। नशा मुक्त समाज हमारी प्राथमिकता है। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
733
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Mar 23, 2026 09:47:42
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:मध्यप्रदेश के हरसूद में तीन दिवसीय आदिरंग महोत्सव आयोजित हुआ। देश की जनजातीय नृत्य शैलियों को समर्पित इस महोत्सव में सिरमौर की पारंपरिक हाटी की नाटी ने धूम मचाई। हिमाचल से सिरमौर जिले के लोक कलाकारों के सांस्कृतिक दल की नृत्य प्रस्तुति से सब को आकर्षित किया। भारत के विभिन्न राज्यों की जनजातीय नृत्य शैलियों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के हरसूद में तीन दिवसीय आदिरंग महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में भाग लेने के लिए राजगढ़ लोक कलाकार डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी का सिरमौरी नृत्य दल भी हरसूद पहुंचा था। नृत्यदल के लोककला कारों ने हाटी की नाटी के अंतर्गत ठोडा नृत्य, रिहाल्टी गी, दीपक एवं परात नृत्य तथा रासा नृत्य जैसी विविध लोक विधाओं की सशक्त प्रस्तुती दी। कलाकारों ने लोकनृत्य के माध्यम से सिरमौरिय लोकजीवन की लय, सौंदर्य और परंपरा का जीवंत दर्शन कराया। हरसूद में आयोजित इस महोत्सव में देशभर के पच्चीस से अधिक सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया; इन विविध प्रस्तुतियों के मध्य हाटी की नाटी अपनी विशिष्टता और सौंदर्य के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री विद्यानंद सरैक एवं डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी के कुशल निर्देशन में इन कलाकारों ने हाटी नाटी के अतिरिक्त सिंहटू नृत्य, भड़ाल्टू नृत्य तथा डगैली नाच जैसी विलुप्तप्राय लोक विधाओं पर लंबे समय तक शोध कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित किया है जिससे ये विधाएं पुनः जनमानस का आकर्षण बन रही हैं। आदिरंग महोत्सव में डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी के नेतृत्व में सिरमौर के कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
779
comment0
Report
SSSandeep Singh
Mar 23, 2026 09:47:20
Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल के नार्थ पोर्टल में पर्यटन चहलकदमी शुरू, एंकर-अच्छी बर्फबारी के बाद अटल टनल के दोनों ओर रौनक एक बार फिर लौट आई है। साउथ पोर्टल से लेकर नॉर्थ पोर्टल तक सैलानियों की चहल-पहल बढ़ती नजर आ रही है। खासकर नॉर्थ पोर्टल के आसपास के इलाके इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं, जहां पहुंचकर पर्यटक न सिर्फ नज़ारों का आनंद ले रहे हैं बल्कि यादगार वीडियो और तस्वीरें भी बना रहे हैं। यहां पहुंच रहे सैलानी इस खूबसूरत वादियों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कोई बर्फ में खेलता दिख रहा है, तो कोई परिवार और दोस्तों के साथ इस पल को कैमरे में कैद कर रहा है। सैलानियों का कहना है कि ताज़ा बर्फबारी के बाद यहां का नजारा और भी शानदार हो गया है और अटल टनल का सफर उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया है।
919
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 23, 2026 09:31:30
Shimla, Himachal Pradesh:पंजाब सरकार के एतराज़ और सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है. हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए बढ़ाए गए टैक्स पर राज्य सरकार पुनर्विचार कर रही है. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है. संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार इस बारे में बातचीत के बाद लिबरल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है. हिमाचल सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है. ऐसे में अब यह विचार किया जा रहा है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे कैसे दुरुस्त किया जाए. इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है. इससे उलट पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट ने इस मामले पर चर्चा हुई है. यह पंजाब सरकार की इच्छा है कि वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाना चाहे या फिर भगवान के पास. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार की अपरिपक्वता के कारण हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हो रही है.
1007
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 23, 2026 09:31:20
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर के हमीर भवन में एचआईवी से ग्रसित मरीज के सुधार को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौर ने की है इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एचआईवी मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और समाज में उनसे भेदभाव न करने से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं इस मौके पर हमीरपुर के सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में एचआईवी से ग्रसित मरीजों के सुधार को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि एचआईवी के मरीजों के साथ अगर किसी प्रकार का भेदभाव किया जाता है तो मरीज इसकी शिकायत जिला चिकित्सा मुख्यालय में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 0 से 18 वर्ष के जो बच्चे एचआईवी से ग्रसित है उनके लिये स्वास्थ्य विभाग और से 300 से 800 सहायता राशि प्रदान की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित लोगों के लिए हिमाचल सरकार की ओर से भी 1500 की आर्थिक सहायता प्रतिमा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित मरीज समय पर दवा दवाई का सेवन करते रहे तो उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बाइट-- डॉ प्रवीण (सीएमओ हमीरपुर) वहीं सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि एआरटीसी हमीरपुर में जिला हमीरपुर सहित ऊना, बिलासपुर, मंडी के सीमावर्ती क्षेत्रों के 1140 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 843 एचआईवी ग्रसित मरीज इलाज की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। बाइट-- डॉ प्रवीण (सीएमओ हमीरपुर)
1082
comment0
Report
Advertisement
Back to top