Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101

कुल्लू में बादल फटने से लापता बच्ची का शव मिला, क्या है सच्चाई?

Manish Thakur
Jun 28, 2025 07:02:21
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी के जीवा नाला में बीते दिनों बादल फटने से तीन लोग बह गए थे। तो वहीं अब बक्शाहाल में नदी किनारे एक बच्ची का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस टीम ने भी शव अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर जा रहा था। तो उसे लड़कियों के बीच नदी में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ऐसे में उसने अन्य लोगों को भी सूचित किया। अन्य लोगों ने मिलकर मृतक बच्ची के शव को बाहर निकाला। मृतक बच्ची की पहचान  मूर्ति देवी पुत्री नन्द राम गाँव विहाली डाकघर रैला के रूप में हुई है। वही, बादल फटने की घटना में 72 साल के नंद लाल, उनकी 15 साल की बेटी मूर्ति देवी और 67 साल की बहन यान दासी शामिल थे। ऐसे में अब नन्द लाल और यान दासी की तलाश की जा रही हैं। लापता यान दासी दो दिन पहले ही रैला गांव से अपने दांत का इलाज करवाने के लिए सैंज आई थीं और अपने भाई के बिहाली गांव में रुकी थीं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement