Back
नाहन में बिंदल का दावा: आपदा राहत में सरकार से आगे समाज
DVDEVENDER VERMA
Sept 20, 2025 11:45:52
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन :नाहन
बिंदल बोले आपदा में जनमानस के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार,
राहत कार्यों में सरकार से आगे सामान्य समाज,
केंद्र सरकार की तरफ से लगातार मिल रही है आर्थिक मदद,
2023 से अभी तक प्रदेश को मिली 6 हजार करोड़ से अधिक की मदद,
समाज के लिए समर्पित प्रधानमंत्री का जन्मदिवस: डॉ राजीव बिन्दल
सेवा पखवाड़ा के तहत नाहन के पँजाहल में स्वास्थ्य जांच शिविर,
सेवा पखवाड़े के तहत राज्य में अभी तक 1900 यूनिट ब्लड किया डोनेट :बिन्दल
एंकर: सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने आज नाहन विधानसभा के पंजाहल में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे है।
वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना जन्म दिवस समाज के लिए समर्पित करते हैं जिसे देखते हुए समाज और भारतीय जनता पार्टी भी उनके प्रति समर्पण भाव से कामना करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 17 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और अभी तक 1900 यूनिट ब्लड डोनेट किया जा चुका है उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं और अब स्वास्थ्य जाँच शिविरों का भी आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण अभियान चल रहा है ताकि स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा मिल सके।
बाईट: डॉ राजीव बिन्दल: प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वीओ 2 राजीव बिन्दल ने कहा कि पहले दिन से ही हिमाचल प्रदेश की सरकार आपदा को लेकर गंभीर नहीं है और सामान्य समाज सरकार से आगे बढ़कर आपदा राहत के रूप में काम कर रहा है । उन्होंने कहा भाजपा आपदा के समय में लोगों के साथ खड़ी है अभी तक करीब 25 हजार राहत किटें आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई गई और भाजपा के केंद्रीय नेता भी लगातार हिमाचल का दौरा कर रहे हैं मगर वर्तमान प्रदेश की सरकार आपदा की प्रति गंभीर नहीं है जो प्रदेश के जनमानस के हितों के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है।
बाईट: डॉ राजीव बिन्दल: प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वीओ 3 राजीव बिन्दल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लगातार हिमाचल प्रदेश को आपदा मदद मिल रही है 2023 से लेकर 2025 तक हिमाचल को केंद्र सरकार की तरफ से 5300 करोड़ रुपया आपदा राहत के रूप में हिमाचल प्रदेश को केंद्र द्वारा दिया गया है वही इस बार आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री हिमाचल पहुंचे और 1500 करोड रुपए की राहत राशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब प्रदेश सरकार से यह अपील करती है कि जो भी मदद केंद्र सरकार की तरफ से आपदा के रूप में हिमाचल को दी गई है उसे तुरंत आपदा प्रभावित तक पहुंचाया जाए और राहत और पुनर्वास के कार्य में तेजी लाई जाए।
बाईट: डॉ राजीव बिन्दल: प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:35:061
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 13:33:160
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 20, 2025 13:30:460
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:30:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:30:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:19:222
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:17:010
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 20, 2025 13:16:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:04:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:04:09Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN R41...ANI BHATINDA US VISA RX
BATHINDA (PUNJAB): U.S. PRESIDENT DONALD TRUMP SIGNED A PROCLAMATION IMPOSING A $100,000 ANNUAL FEE ON H-1B VISAS/ VISUALS/ REAX
0
Report
MTManish Thakur
FollowSept 20, 2025 13:03:210
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:02:550
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:02:220
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 20, 2025 12:47:110
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 12:37:223
Report