Back
मंडी-सुंदरनगर: रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर GST हमला
NSNitesh Saini
Sept 23, 2025 13:49:47
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन- मंडी
स्लग-
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- सस्ती चीजों और जीएसटी सुधारों के खिलाफ है कांग्रेस पार्टी
कहा- दरें ज्यादा हों तो कांग्रेस का विरोध, दरें कम हों तब भी आपत्ति
मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में बोले रणधीर शर्मा,
कहा- पीएम मोदी ने त्योहारों पर जनता को दिया जीएसटी राहत पैकेज
कहा- 4 साल में दोगुनी कमाई, पिछले साल जीएसटी से जुटा 22 लाख करोड़
रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- आटा-चावल और हेल्थ इंश्योरेंस टैक्स फ्री होने का भी कांग्रेस कर रही विरोध
यूथ कांग्रेस पर वार, कहा- कंगना रनौत का विरोध कर दिखाया जनता-विरोधी रवैया ।
एंकर : देश में जीएसटी लाने पर दरें ज्यादा होने को लेकर कांग्रेस इसका विरोध करती थी और आज जब इसकी दरें कम होने पर भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी विरोध के लिए विरोध करने की आदत से मजबूर हैं। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने मंडी जिला के सुंदरनगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 'एक देश-एक कर प्रणाली' के लिए भारत में जीएसटी की शुरुआत की गई थी। वहीं जीएसटी के आने से देश में कर चोरी भी कम हुई है। हैरानी की बात यह है कि बीते 4 वर्षों में राजस्व दोगुना हो गया है और पिछले वर्ष ही 22 लाख करोड़ रुपए के लगभग राजस्व जीएसटी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश से जीएसटी हटाया नहीं गया है और इसकी दरों को कम किया गया है। इससे आम लोगों की वस्तुओं को सस्ता किया गया है। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पीएम मोदी का त्योहारों के समय देश की जनता के लिए एक उपहार है।
बाइट- रणधीर शर्मा प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक।
वीओ- रणधीर शर्मा ने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स को जीएसटी काउंसिल से पारित किया गया है। इसके उपरांत कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेशस्तरीय नेताओं ने इन सुधारों का विरोध किया है। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म्स से राजस्व के एक हजार करोड़ रुपए के नुकसान होने की बात कही गई है। लेकिन ऐसा कह कर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जन विरोधी चेहरे को उजागर किया है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्षों में लोगों को कोई राहत नहीं दी है। कांग्रेस सरकार ने जनता पर अलग-अलग तरह के टैक्स और सेस लगाकर बोझ डालने का काम किया है। जहां केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म्स लाकर लोगों को राहत प्रदान की है वहीं कांग्रेस के नेता और मंत्री इसका विरोध कर पार्टी के जनविरोधी रवैए को जगजाहिर कर रहे हैं।
बाइट- रणधीर शर्मा प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक।
वीओ- यूथ कांग्रेस द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत का विरोध करने के सवाल पर कहा कि इस प्रकार से नेताओं का बिना किसी कारण विरोध करने का औचित्य नहीं है। बीते कल सुंदरनगर में कंगना रनौत नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की जानकारी लोगों और दुकानदारों को देने आई थीं। लेकिन इस दौरान यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जीएसटी रिफॉर्म्स के विरोध को दर्शाया है। रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि आम लोगों को सस्ती चीजें मिलें। उन्होंने आरोप लगाया कि आटा-चावल को जीएसटी मुक्त करने का फैसला हो या हेल्थ इंश्योरेंस को टैक्स फ्री करने की बात कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस जनता के हितों के खिलाफ खड़े हैं। जहां एक ओर केंद्र सरकार आम आदमी को राहत देने के फैसले ले रही है, वहीं विपक्ष इन फैसलों में भी राजनीति खोजकर विरोध करने से पीछे नहीं हट रहा।
बाइट- रणधीर शर्मा प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 23, 2025 15:18:030
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 23, 2025 15:17:510
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 23, 2025 15:01:160
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 23, 2025 14:35:230
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 23, 2025 14:06:000
Report
KPKomlata Punjabi
FollowSept 23, 2025 14:05:420
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowSept 23, 2025 14:05:310
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 23, 2025 14:05:180
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 23, 2025 13:49:171
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 23, 2025 13:18:451
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowSept 23, 2025 12:54:130
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowSept 23, 2025 12:53:560
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 23, 2025 12:53:150
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 23, 2025 12:49:571
Report