Back
जालंधर के अर्बन स्टेट में चेन छीनकर फरार युवक CCTV में कैद
AAAsrar Ahmad
Sept 24, 2025 05:47:40
Noida, Uttar Pradesh
अर्बन इस्टेट में पास में खड़ा व्यक्ति महिला से सोने की चैन लूट हुआ फरार
जालंधर के अर्बन स्टेट में महिला के पास पास खड़ा व्यक्ति चंद सैकेंड में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। दरअसल, महिला एक्टिवा सवार से बात कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास खड़ा हुआ था। जैसे ही महिला एक्टिवा पर बैठने लगी तभी पास खड़ा व्यक्ति चेन छीनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। दरअसल, घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार कुछ दूरी पर खड़ा था और दूसरा व्यक्ति महिला के पास खड़ा था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तो कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार 2 युवतियां महिला से बात कर रही है। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास खड़ा होता है। जैसे ही युवतियां एक्टिवा टर्न करती है और महिला उनके साथ एक्टिवा पर बैठने लगती है, तभी व्यक्ति ने चुस्ती दिखाई और चंद सैकेंड में महिला की गले से चैन छीन ली। घटना को अंजाम देकर व्यक्ति बाइक सवार साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी देते हुए पीड़ित युवती लिसी गुप्ता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अर्बन स्टेट दो के पास लैब पर मेडिकल रिपोर्ट लेने आई थी। इसके बाद में वहां से जब वापस जाने के लिए एक्टिवा को घूमर अपनी मां को बिठाने के लिए रुकी तभी वहां पर खड़े एक युवक द्वारा उसकी चैन झपटकर युवक अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गया। जिस युवक ने उसकी चेन झपटी वह लैब के बाहर ही खड़ा हुआ था। इसके बाद में पैदल ही मेरे पास आया और गले से चेन छीन कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 से जांच अधिकारी बलवंत कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि घटना के करीब 10 15 मिनट बाद हमें सूचना मिली थी। तभी मौके पर पहुंच गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। उसमें बाइक सवार तो नहीं दिख रहा लेकिन जो व्यक्ति चेन झपट रहा है, वह दिखाई दे रहा है। पीड़ित के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowSept 24, 2025 07:06:120
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 24, 2025 06:52:074
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 24, 2025 06:51:320
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 24, 2025 06:51:230
Report
SSSandeep Singh
FollowSept 24, 2025 06:50:570
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 24, 2025 06:30:08Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN R20-- -- ANI PTN CONG MEET REX 0940
ANI MORN R21-- -- ANI PTN CONG MEET REX 0950
PATNA (BIHAR): AMARINDER SINGH RAJA WARRING (PUNJAB CONGRESS PRESIDENT) ON CWC MEETING IN BIHAR
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 24, 2025 06:07:360
Report
MSManish Shanker
FollowSept 24, 2025 06:07:220
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 24, 2025 06:07:050
Report
NSNaresh Sethi
FollowSept 24, 2025 05:34:252
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 24, 2025 04:30:140
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 24, 2025 04:18:212
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 24, 2025 04:00:180
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowSept 24, 2025 03:45:56Chamba, Himachal Pradesh:चंबा में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की मौत
राजा दशरथ का किरदार निभा रहे अमरेश महाजन उर्फ शिबू
0
Report