Back
हमीरपुर के खैरी में भारी बारिश: नाले ने तीन मकान चपेट में लिए
ASARVINDER SINGH
Sept 14, 2025 09:19:04
Hamirpur, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत खैरी में रविवार करीब 3 बजे सुबह भारी बारिश ने कहर बरपाया। अचानक उफान पर आए नाले की जद में तीन मकान आ गए। इनमें से किशोरी लाल पुत्र दंजु राम का मकान सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां रात को नाले का मलबा सीधे घर में घुस गया। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार सुरक्षित स्थान पर चला गया और कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों ने बताया कि तेज शोर सुनते ही लोग नींद से जागे और बाहर निकल आए। मकान के भीतर रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घर के बाहर खड़ी कार पूरी तरह से मलबे में दबकर कबाड़ बन गई। अन्य दो मकानों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे परिवारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग रातभर राहत कार्य में लगे रहे और सुबह तक मलबा हटाने की कोशिश करते रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं और कई परिवार रात को भी घरों में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। हर साल यह नाला बरसात में खतरा बन जाता है, लेकिन इस बार पानी का दबाव इतना अधिक था कि मकान और वाहन उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले के किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
2
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowSept 14, 2025 11:04:260
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowSept 14, 2025 11:03:560
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 14, 2025 11:03:450
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 14, 2025 11:02:010
Report
ASAvtar Singh
FollowSept 14, 2025 10:19:268
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 10:19:014
Report
RBRajneesh Bansal
FollowSept 14, 2025 09:37:063
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 14, 2025 09:36:585
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowSept 14, 2025 09:18:046
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 14, 2025 09:17:073
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowSept 14, 2025 09:16:225
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 14, 2025 09:00:55Noida, Uttar Pradesh:
DUBAI (UAE): ASIA CUP 2025/ INDIA VS PAKISTAN MATCH/ OUTSIDE VISUALS FROM DUBAI INTERNATIONAL CRICKET STADIUM
3
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 14, 2025 08:51:283
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 14, 2025 08:47:42Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN R38............ANI DEL SRI SRI RAVISHANKAR BYTE
DELHI: SRI SRI RAVI SHANKAR (SPIRITUAL LEADER) ON ASIA CUP 2025 INDIA VS PAKISTAN MATCH / PM NARENDRA MODI’S MANIPUR VISIT
2
Report