Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में नकली सोने के गहनों से 15 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार!

ASARVINDER SINGH
Jul 15, 2025 08:01:26
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर ज़िला के पुलिस थाना नादौन के तहत नकली सोने के गहने देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है। आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र जेठिया निवासी देवलोदा रावणपाण्डा, तहसील बलई जिला दुर्ग (छतीसगढ़) और देवी पत्नी देवा निवासी आकाश बिहार, गली नंबर 4 चंचल पार्क दिल्ली के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधा पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मामले में गांव कोट के करतार चंद ने पांच जून को थाना नादौन में शिकायत दी थी। ठगी के आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता को असली सोना दिखाया। उसके बाद नकली गहने थमाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायकर्ता को झांसे में लेने के लिए पहले आरोपी ने शिकायतकर्ता से घी खरीदा। शिकायतकर्ता को कहा कि इनको खेत में सोना मिला है। सोने को यह बेचना चाहता है, क्योंकि अपनी बहन की शादी के लिए रुपयों की जरूरत है। आरोपी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को दो मनके सोने के दिए तथा कहा कि सुनार से चैक करवा लो, तभी इसकी कीमत चुकाना। शिकायतकर्ता ने सुनार से सोने के दोनों मनके चैक करवाए। सुनार ने कहा कि यह शुद्ध सोना है। इसके उपरांत शिकायतकर्ता को भरोसा हो गया तथा उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को नादौन में बुलाया, जहां उसके साथ एक अन्य व्यक्ति व महिला भी थी। आरोपी ने शिकायतकर्ता को सोने के मनकों की एक माला दी व शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की धनराशि ले ली। बाद में जब शिकायतकर्ता ने वह सोने की माला के मनके चैक करवाए तो वे जाली पाए गए। कोई अन्य धातु के मनके देकर धोखाधड़ी की है। -एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि नकली सोने के गहने देकर ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफतार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट ने पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मामले में जांच जारी है।- बाइट भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर।
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top