Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Una174303

सत्ती बोले: ऊना में अपराध, अवैध खनन और ढुलमुल प्रशासन से कांग्रेस सरकार दोषी

RMRakesh Malhi
Oct 07, 2025 08:31:19
Una, Himachal Pradesh
भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल ईकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर शाब्दिक प्रहार किया है । ऊना में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने ऊना में बढ़ते अपराध के ग्राफ के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया है । सत्ती ने ऊना में प्रशासनिक व्यवस्था के खराब स्थिति में होने का दावा किया । उन्होंने ऊना में पिछले 15 दिनो से SDM नहीं होने के कारण जनता के कार्य नहीं होने का दावा भी किया , उन्होंने कहा कि वर्तमान SDM पर आरोप लगने के बाद उसके स्थान पर अन्य नियुक्ति नहीं की गई , जिसके कारण लोग SDM से संबंधित कार्यों की फाइल्स लेकर भटक रहे हैं । वहीं सत्ती ने जिले के DSP पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर का जिक्र करते हुए हालांकि उनकी कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम के बुलंद परचम पर गर्व किया , लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अजय ठाकुर के वर्तमान समय में प्रो कबड्डी लीग में एक टीम के कोच के रूप में अगले दो महीने तक व्यस्त रहने की बात कही और ऐसे में ऊना जिले में DSP के उपस्थित नहीं होने पर भी लोगों के कार्य प्रभावित होने की बात कही । भाजपा विधायक ने ऐसे रूप में प्रशासनिक व्यवस्था के चरमराने का आरोप लगाते हुए जिले में फिरौती की घटनाएं बढ़ने का जिक्र किया और इन बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए प्रशासन और सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जिले से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होने पर दुःख व्यक्त किया और प्रदेश सरकार में उन्हें दरकिनार किए जाने की संभावना व्यक्त की । सत्ती ने ऊना में अवैध खनन के बढ़ने और इसके माध्यम से खनन कर्ताओं द्वारा रेत से सोना चांदी बनाए जाने का दावा करते हुआ सरकार को कटघरे में खड़ा किया । भाजपा विधायक यहीं नहीं रुके , उन्होंने खनन के इस पैसे का बड़ा हिस्सा किसी व्यक्ति विशेष के पास जाने का संकेत दिया । जबकि जिले में शराब कारोबार में बढ़ते गैंगवॉर से गोलीबारी और कत्ल की वारदात का भी जिक्र किया और इसके लिए भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बेलगामी और प्रशासन के ढुलमुल रवैए को जिम्मेदार बताया ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
JSJagmeet Singh
Oct 07, 2025 10:00:56
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦੀ ਜੈਅੰਤੀ ਮੌਕੇ ਅਮਲੋਹ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਲਕਾ ਅਮਲੋਹ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਵਿਧਾਇਕ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਜੈਅੰਤੀ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਮੰਦਰ ਹਾਲ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਲਈ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਆਖਿਆ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦੀ ਜੈਅੰਤੀ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ, ਸਗੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਹਰ ਧਰਮ ਤੇ ਜਾਤੀ ਦੇ ਲੋਕ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦਾ ਆਦਰ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਸੇ ਸਮਾਗਮ ਆਪਸੀ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਤਿਉਹਾਰ ਪਾਰਟੀ ਬਾਜ਼ੀ ਤੋਂ ਉਪਰ ਉਠ ਕੇ ਮਨਾਈਏ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਏਕਤਾ ਬਣੀ ਰਹੇ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਯੋਗੇਸ਼ ਬੈਸ ਅਤੇ ਦਾਰਪਾਲ ਬੈਂਸ ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਵਿਧਾਇਕ ਵੱਲੋਂ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਸਾਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੀ ਹੈ。
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Oct 07, 2025 09:46:53
Chandigarh, Chandigarh:धान की तेज़ी से खरीद जारी, 66679 किसानों को 1646.47 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया अब तक धान की आवक का 93 प्रतिशत फसल खरीदी 824732.78 मीट्रिक टन आवक, 772965.23 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई चंडीगढ़, 7 अक्टूबरः वर्तमान खरीफ मंडीकरण सीजन के दौरान हर बीतते दिन के साथ धान की खरीद में लगातार तेजी देखी जा रही है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि कल देर शाम तक राज्य की मंडियों में कुल 824732.78 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिनमें से 772965.23 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल आवक का 93 प्रतिशत बनता है। सरकारी एजेंसियों ने 770241.58 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जिनमें पंजाब राज्य अनाज खरीद निगम लिमिटेड (पनग्रेन) अब तक 323992.64 मीट्रिक टन की खरीद के साथ सरकारी एजेंसियों में अग्रणी रही है। इसके अलावा, मौजूदा खरीफ मंडीकरण सीजन में अब तक 66679 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ प्राप्त हुआ है। किसानों के खातों में अब तक 1646.47 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने दोहराया कि राज्य में आई बाढ़ के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों द्वारा मेहनत से उगाए गए हर एक दानो की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अक्टूबर महीने के लिए 27,000 करोड़ रुपये और सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) हासिल कर ली है। अधिकारियों को मंडियों में बारदाने, चिकित्सा सुविधाओं और सफाई के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई न हो।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Oct 07, 2025 09:45:29
Yamuna Nagar, Haryana:कुछ दिन पहले साडोरा में इमीग्रेशन मलिक के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं और फिरौती की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। आज दूसरे आरोपी आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए स्टाफ कार्यालय लाया जा रहा था, आदित्य ने अचानक पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे आरोपी को गंभीर चोटे आई। इससे पहले आरोपी साहिल को पकड़ने के दौरान भी उसने भागने की कोशिश की थी, जिसमें उसकी टांग टूट गई थी। यमुनानगर के साडोरा क्षेत्र में इमीग्रेशन मलिक के घर पर गोलियां चला कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया जा चुका था। ताजा जानकारी के अनुसार, सीआईए पुलिस ने आदित्य नामक आरोपी को दबोचा और उसे पूछताछ के लिए स्टाफ कार्यालय लाया जा रहा था। रास्ते में अचानक आदित्य ने पुलिस को बताया कि उसे उल्टी आ रही है। इस पर पुलिस ने मानवीयता दिखाते हुए गाड़ी को रोका और उसे नीचे उतरने की अनुमति दी। इसी दौरान आरोपी आदित्य ने अचानक पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। वह हाईवे की ओर दौड़ा और मौके का फायदा उठाते हुए पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस टीम ने तुरंत नीचे पहुंचकर आदित्य को घायल अवस्था में पाया। उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अब इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो।
0
comment0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
Oct 07, 2025 09:16:24
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Oct 07, 2025 09:00:52
Bilaspur, Chhattisgarh:झंडूता, बिलासपुर निवासी डॉक्टर अलका गौतम ने NEET(PG) 2025 में आल इंडिया रैंकिंग 14 हासिल किया है और NEET(UG) में भी प्रदेशभर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. अलका ने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की है. उनका घुमारवीं के स्कूल में शानदार स्वागत हुआ. अलका ने NEET(PG) 2025 में AIR 14 प्राप्त कर देशभर में नाम रोशन किया है. 2018 में मिनर्वा पब्लिक स्कूल से 12वीं करने के बाद मिनर्वा स्टडी सर्किल से कोचिंग लेकर AIIMS जोधपुर में MBBS किया. NEET(UG) 2026 आकांक्षियों के साथ उन्होंने विचार साझा किए और टिप्स दिए. साथ ही सानवी संख्यान ने भी AIR 438 प्राप्त किया है. इसका श्रेय परिजनों व शिक्षकों को दिया गया. NEET(UG) में उसका AIR 1809 और हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान; AIIMS(UG) में AIR 171 था, NEET(PG) में AIR 14. दिल्ली से MS की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करेंगी. पिता विवेक गौतम ने कठिनाइयों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति की बात कही. अध्यापक राकेश चंदेल ने देश सेवा की कामना व्यक्त की.
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Oct 07, 2025 08:52:29
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू में बीते दो दिनों से जहां भारी बारिश का दौर जारी है। तो वहीं इससे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भी खलल पड़ गया है। मंगलवार को भी कुल्लू में बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते ढालपुर मैदान में कीचड़ भरा गया है। बारिश का पानी देवताओं के शिविर में भी जा घुसा। जिसके चलते अंदर रखा सामान भी खराब हुआ है। वहीं कीचड़ के चलते श्रद्धालु शिविर में देवी देवताओं के दर्शनों के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में देवताओं के साथ आए श्रद्धालुओं का कहना है जब प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि मौसम खराब रहेगा। तो इन्हें यहां पर पानी की निकासी के लिए भी उचित प्रबंध करने चाहिए थे। ताकि सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए देवी देवताओं के श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। देवता व्यास ऋषि के पुजारी सुनील का कहना है कि बारिश के चलते देवता के शिविर में रखा सामान भी खराब हो गया है और यहां लोगों को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ढालपुर मैदान में पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रबंध करें और श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था को भी बनाए रखें। बाइट - सुनील पजूरी देवता व्यास ऋषि देवता भझारी कोट कारदार रिंकू राणा ने बताया कि दो दिनों से बारिश के चलते यहां ढालपुर मैदान में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। श्रद्धालु अपने स्तर पर देवी देवताओं के शिविरों के आसपास पानी के निकासी की व्यवस्था कर रहे हैं। लेकिन निकासी के उचित व्यवस्था होने के चलते यह पानी दूसरे देवताओं के शिविर की ओर जा रहा है। अभी भी दशहरा उत्सव के दौरान लोग देवी देवताओं के दर्शनों को आ रहे हैं। लेकिन कीचड़ के चलते वह देवताओं के शिविर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं。 बाइट - रिंकू राणा कारदार देवता भझारी कोट
1
comment0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
Oct 07, 2025 08:52:00
Sangrur, Punjab:ਚੁਸਕੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਂਣ ਸਾਵਧਾਨ ਇਹ ਖੁਲਾਸਾ ਦੇਖ਼ ਕੇ ਤੁਸੀਂ ਹੈਰਾਨ ਰਹਿ ਜਾਓਗੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਪੂਰੀ ਵੀਡੀਓ ਜਰੂਰ ਦੇਖ ਲੈਣਾਂ ਕੋ-ਆਪ੍ਰੇਟਿਵ ਮਾਰਕੀਟਿੰਗ-ਕਮ-ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਸੋਸਾਇਟੀ ਅੰਦਰ ਵੱਡੇ ਸਕੈਮ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਚਾਹ ਪੱਤੀ ਬਣ ਗਈ ਜ਼ਹਿਰ ਕੱਪੜੇ ਧੋਣ ਵਾਲਾਂ ਸ਼ਰਫ਼ ਖ਼ੁਦ ਹੋਇਆ ਖਰਾਬ ਜੀ ਹਾਂ ਇਹ ਖੁਲਾਸਾ ਉਸ ਵਕਤ ਹੋਇਆ ਜਦ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਦੀ ਕੋ-ਆਪ੍ਰੇਟਿਵ ਮਾਰਕੀਟਿੰਗ-ਕਮ-ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਮੇਟੀ ਅੰਦਰ ਪਏ ਸਟੋਕ ਦਾ ਚਾਰਜ ਦੇਣਾ ਸੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਟੋਕ ਰੂਮ ਦਾ ਜਿੰਦਰਾ ਤੁੂਰਵਾ ਕੇ ਕੈਮਰੇ ਮੂਹਰੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਹ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਪਿਆ ਰਾਸ਼ਨ ਗਲ ਸੜ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚੋਂ ਮੂਸਕ ਮਾਰ ਰਿਹਾ ਜਦ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਸਮਾਂਨ ਦੀ ਮਿਆਦ ਲੰਘ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਬੋਰਿਆ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਚਾਹ ਪੱਤੀ 2023 ਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਕੱਪੜੇ ਧੋਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਫ਼ ਦੀ ਮਿਤੀ ਸਤੰਬਰ 2021 ਲਿਖੀਂ ਹੋਈ ਸੀ ਜਾਂਨੀ ਕੇ 3-4 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣਾ ਸਟੋਕ ਨਵੇਂ ਮੈਨੇਜਰ ਤੇ ਥੋਪਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੈਂ ਚਾਰਜ ਤਾਂ ਸੰਭਾਲਾ ਗਾ ਜੇਕਰ ਪਿਛਲਾ ਹਿਸਾਬ ਕਲੀਅਰ ਕਰਕੇ ਦੇਵੇਗਾ ਮਹਿਕਮਾ ਉਧਰ ਪੁਰਾਣੇ ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਖੁਦ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਾਰੇ ਸਮਾਣ ਦੀ ਮਿਆਦ ਲੰਘ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਇਹ ਹੁਣ ਵਰਤਣ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਹੈ ਉਧਰ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਲਿਖ਼ਤੀ ਵੀ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਮਾਣ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਸੜ ਰਿਹਾ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਇਸ ਦਾ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਇਹ ਤਾਂ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੀ ਦੱਸ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਤਕਰੀਬਨ 33 ਲੱਖ ਦੀ ਖ਼ਰਾਬ ਸਮੱਗਰੀ ਦਾ ਜ਼ਿਮੇਵਾਰ ਕੌਣ ਨਿਕਲੇਗਾ ਕਿਸ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਫਿਰ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਵੀ ਹੋਰ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਾਂਗ ਠੰਡੇ ਬਸਤੇ ਵਿੱਚ ਪਾ ਦੇਣਗੇ ਪਰ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਜਨਤਾ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੈ फाइल/ਡਾਇਰੈਕਟਰੀ ਦਖ਼ਲ ਵਿਗਿਆਪਨ-ਪੱਤਰ आदि ਹਟਾਏ ਗਏ
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top