Back
म mata श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 का शानदार समापन, संस्कृति को दे गया प्रेरणा
RMRakesh Malhi
Nov 17, 2025 02:32:02
Una, Himachal Pradesh
अंब के मेला मैदान में तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का दूसरा संस्करण रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया था। महोत्सव की तीनों सांस्कृतिक संधाओं में प्रदेश के कलाकारों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता।\n\nहज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों ने महोत्सव में भाग लेकर आयोजन को भव्य सफलता प्रदान की। समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया।\n\nइस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की भव्य सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं को हार्दिक bधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव समाज को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखते हैं, और संस्कृति से जुड़े समाज ही वास्तविक अर्थों में प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।\n\nविधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव संस्कृति से ओतप्रोत धरा है। यह शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि है, इसलिए अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को गौरव के साथ संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों की सराहना की। महोत्सव के आयोजन को लेकर कुछ लोगों द्वारा की गई आलोचनाओं का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे कार्यों की भी आलोचना होती है, क्योंकि आलोचना जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है। जितनी अधिक आलोचना होती है, उतना ही प्रमाणित होता है कि कार्य अधिक लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में जुटा जनसमूह इस महोत्सव की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस मौके पर पंजाबी कलाकारों ने भी खूब समय बांधा चिंतपूर्णी महोत्सव के अंतिम दिन पंजाबी गायक अमृत मान ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया; उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत गाए जिससे कार्यक्रम की अंतिम संध्या में रौनक देखते ही बनती थी.
167
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 04:35:4662
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 17, 2025 04:31:43108
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 17, 2025 03:47:03172
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 17, 2025 03:30:37221
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 17, 2025 03:03:07112
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 01:45:06Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: PATHANKOT (PUNJAB-16/11/2025): GRAND WELCOME IN MADHOPUR AS NAGAR KIRTAN MARKS 350TH PRAKASH PARV OF GURU TEGH BAHADUR JI/ VISUALS
213
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 16, 2025 18:15:47195
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 18:04:19139
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 16, 2025 18:04:03129
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 16, 2025 18:03:47115
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 16:00:21273
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 16:00:07198
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 15:02:52152
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 14:50:0948
Report