Back
हimachal प्रवेश टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने किया सीमांत पर विरोध प्रदर्शन
RMRakesh Malhi
Feb 21, 2026 12:21:41
Una, Himachal Pradesh
हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और व्यापारीयो ने हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर जाकर किया प्रदर्शन। भाजपा विधायक सतपाल सती ने विधानसभा के अंदर इंट्री टैक्स बढ़ाये जाने का मुद्दा उठाऐ जाने की कही बात, भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने निर्णय जनमानस के विरुद्ध। वापिस हो वृद्धि दर
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा एक अप्रैल से राज्य में प्रवेश के लिए बाहरी वाहनों पर बेतहाशा एंट्री टोल टैक्स वृद्धि की नोटिफिकेशन जारी करने के बाद भाजपा आक्रामक मोड में आ गई है। इस निर्णय के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने ऊना में हिमाचल पंजाब सीमा पर मैहतपुर में रोष प्रदर्शन किया। रोष मार्च का नेतृत्व भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने किया , चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर रोष प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स को समाप्त करने की मांग संबंधित नारे लगाए। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर टोल और प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी से सीमावर्ती जिलों के लोगों पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐसे कई करों को समाप्त कर स्थानीय लोगों को राहत दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसके विपरीत कदम उठाते हुए शुल्क में भारी वृद्धि कर दी है। सतपाल सत्ती ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में कुल 33 टोल नाके संचालित हैं, जिनमें से 11 केवल ऊना जिले में स्थित हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऊना जैसे सीमांत जिले में बड़ी संख्या में लोगों की रिश्तेदारियां पंजाब से जुड़ी हैं, कई लोग रोज़गार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही करते हैं और अनेक व्यापारी दोनों राज्यों में कारोबार करते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ शुल्क आम परिवारों और छोटे व्यापारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगा। विधायक ने यह भी कहा कि कमर्शियल वाहनों जैसे ट्रक, टैक्सी और अन्य मालवाहक गाड़ियों पर शुल्क वृद्धि का असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिसका सीधा प्रभाव महंगाई पर देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार, यह न केवल स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। विधायक सत्ती ने आरोप लगाया कि सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता पर करों का दबाव बना रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करे, बढ़ी हुई दरों को वापस ले और प्रवेश शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो भाजपा इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर भी उठाए जाने की बात कही है
Byte : सतपाल सत्ती (भाजपा विधायक ऊना सदर)
Feed File: 2102ZP_UNA_PROTEST_R 6
Feed Sent BY 2C
Feed File:2102ZP_UNA_PROTEST_R1--6
Assign BY:Assignment Desk
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 21, 2026 13:17:490
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:15:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:04:470
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:290
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:070
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 21, 2026 12:50:180
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 21, 2026 12:48:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 12:48:140
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 12:46:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:32:100
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:31:320
Report