Back
ठाणा गांव में 15 दिनों से पेयजल संकट, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
GPGYAN PRAKASH
Oct 16, 2025 11:31:05
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
उद्योग मंत्री के गृह क्षेत्र ठाणा गांव में पानी की बूंद बूंद को तरसे लोग। हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के हल्के अथवा पंचायत के अंतर्गत आने वाले ठाणा गांव के लोग पिछले 15 दिनों से पानी की बूंद बूंद को मोहताज हैं। बताया जा रहा है कि इस गांव को पानी की सप्लाई करने वाली लाइन खराब पड़ी है। लाइन की मरम्मत न होने से लोग करीब 3 किमी दूर से गंदा पानी ढोने को मजबूर हैं। ठाणा गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव के सैकड़ों परिवार पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव के लोग बावड़ी का गंदा पानी उपयोग करने को मजबूर हैं जिससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। इंसानों के साथ-साथ पालतू पशुओं पर भी पेयजल संकट का असर पड़ा है। क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गांव को पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन खराब हो गई है। हैरानी की बात है कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि पाइप लाइन में कहां पर फॉल्ट है। पिछले तीन-चार दिनों से गांव में पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद पड़ी है। बावड़ी में जो बचा कुचा पानी था वह भी खत्म हो गया है। विभाग के अधिकारी किसी अन्य विकल्प से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आरोप है कि अधिकारियों के लापरवाही की वजह से कर्मचारी सिर्फ टाइमपास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उल्टे ग्रामीणों को ही धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि व्यवस्था नहीं सुधरेगी, जिसे जो करना है कर लो। इस मामले में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों पर मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विभाग और सरकार का पुतला भी जलाया जाएगा।
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Sharma
FollowNov 08, 2025 12:32:420
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 08, 2025 12:19:004
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 08, 2025 12:18:532
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 08, 2025 12:18:283
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 08, 2025 12:09:320
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 08, 2025 12:05:200
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 08, 2025 11:54:080
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 08, 2025 11:53:050
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 08, 2025 11:49:410
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 08, 2025 11:49:100
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 08, 2025 11:38:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 08, 2025 11:37:490
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 08, 2025 11:33:270
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 08, 2025 11:13:11Chandigarh, Chandigarh:Election Commission has suspended SSP Tarantaran Dr.Ravjot Kaur Grewal on the complaint of Shiromani Akali Dal
0
Report
MSManish Shanker
FollowNov 08, 2025 11:10:57Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 2017 ਵਿੱਚ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਫੇਜ ਤਿੰਨ ਵਿਖੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਕੇਜੇ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਡੀਐਸਪੀ ਨਵੀਨਪਾਲ ਲਹਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਨੋਏਡਾ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ।
0
Report