Back
पेंशनरों के धरने के बाद 30 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी
DVDEVENDER VERMA
Mar 16, 2026 07:54:58
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन(सिरमौर)
संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति के बैनर तले सड़कों पर उतरे पेंशनर्स,
मांगे पूरी न होने पर 30 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी,
सरकार पर पेंशनरों की अनदेखी के आरोप,
लाखों रुपए के मेडिकल बिल पेंडिंग,
बोले वितीय कुप्रबंधन से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था,
एंकर: पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और यहां धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पेंशनरों ने मांगे पुरी न होने पर 30 मार्च को विधानसभा घेराव की भी चेतावनी दी है।
वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओएल चौहान ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों का सरकार द्वारा सीधे तौर पर वित्तीय शोषण किया जा रहा है और सेवानिवृत कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की करोड़ों रुपए अदाएगी सरकार पर लंबित पड़ी हुई है मगर सरकार उसका भुकतान नहीं कर रही है जो बेहद चिंतनीय है।
उन्होंने कहा कि लाखों रुपए के मेडिकल बिलों का लम्बे समय से भुगतान नहीं हो रहा है जिसके चलते उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने इलाज करवाने से भी वंचित है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय स्थिति खराब होने का हवाला देती है मगर लगातार हिमाचल सरकार द्वारा अपने चहेते लोगों की नियुक्तियां हो रही है जिस पर सालाना करोड़ों रुपए खर्च हो रहे है।
बाईट: ओएल चौहान: अध्यक्ष संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति सिरमौर
वीओ 2 ओएल चौहान ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति ने फैसला लिया है कि यदि 21 मार्च को सरकार द्वारा पेश किए जा रहे बजट में पेंशनरों के लिए सरकार द्वारा बजट का प्रावधान नहीं किया जाता है तो 30 मार्च को राजधानी शिमला में प्रदेश स्तर पर धरना दिया जाएगा जिसमे प्रदेश भर से लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल होंगे।
बाईट: ओएल चौहान: अध्यक्ष संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति
सिरमौर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 16, 2026 09:22:230
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 16, 2026 09:22:060
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 16, 2026 09:21:130
Report
MTManish Thakur
FollowMar 16, 2026 09:20:310
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 16, 2026 09:20:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 16, 2026 09:11:1520
Report
MTManish Thakur
FollowMar 16, 2026 09:10:5934
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 16, 2026 09:03:0899
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 16, 2026 09:00:21145
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 16, 2026 08:54:30177
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 16, 2026 08:54:17140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 16, 2026 08:53:1399
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 08:52:59127
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 16, 2026 08:49:58162
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 16, 2026 08:49:39143
Report