Back
आई फ्लू ने हमीरपुर में मरीजों के बीच फैलाव तेज, हाथ मिलाने से संक्रमण खतरा
ASARVINDER SINGH
Mar 16, 2026 09:21:13
Hamirpur, Himachal Pradesh
जिला में आई फ्लू ने दस्तक देकर कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। रोजाना मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आंखों के उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। आई ओपीडी में रोजाना तीन से चार मरीज आई फ्लू से संक्रमित पाए जा रहे हैं। इन्हें इलाज के बाद परामर्श देकर घर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक आवाजाही न करने के लिए कहा जा रहा है। आंखों का यह रोग संक्रामक है तथा एक से दूसरे में तेजी से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति को यह भी समझाया जा रहा है कि किसी के साथ हाथ न मिलाएं। क्योंकि हाथ मिलने से संक्रमण दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। माना जा रहा है कि मौसम बदलने पर आई फ्लू का खतरा बढ़ा है।
आई फ्लू के प्रमुख लक्षणों में आखों का लाल होना, तेज खुजली, जलन, पानी आना और पलकों में जून या चिपचिपा स्राव होना शामिल है। यह संक्रमण वायरल या बैक्टीरियल हो सकता है, जिससे अकसर सुबह उठने पर आंखें चिपक जाती हैं। आखों में किरकिरापन और रोशन के प्रति संवेदनशीलता महसूस होती है। आखों का लाल या गुलाबी होना सबसे आम लक्षण है जो एक या दो आँखों में हो सकता है। पलकों के अंदरूनी हिस्से में सूजन और चुभन भी इसके लक्षणों में शामिल है। आई फ्लू से बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोएं, आंखों को न रगड़ें और अपना तौलिया या रूमाल किसी के साथ साझा न करें। लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर की सलाह देकर इलाज करवाएं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 10:35:3839
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 16, 2026 10:34:5718
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 16, 2026 10:31:40106
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 16, 2026 10:31:0423
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 16, 2026 10:20:3438
Report
KSKapil sharma
FollowMar 16, 2026 10:10:43Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के सुखविंदर सिंह रंधावा किये गये तंज पर रंधावा ने मुख्यमंत्री को किया चैलेंज। रहा लाइव प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हैं लोगों को पता चलें कौन गैंगस्टरों के साथ मिला हुआ है
145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 16, 2026 10:04:2788
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 16, 2026 10:03:44123
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 16, 2026 10:03:19146
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:03:01117
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 16, 2026 09:47:20115
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 16, 2026 09:41:1695
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 16, 2026 09:40:41137
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 16, 2026 09:40:11143
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 16, 2026 09:39:20195
Report