Back
NH-003 मंडी-धर्मपुर पर भूस्खलन: हाईवे बंद, 9 परिवार खतरे में, गौशालाएं क्षतिग्रस्त
NSNitesh Saini
Mar 22, 2026 02:46:37
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी :
स्लग :
मंडी-धर्मपुर NH-003 पर भीषण भूस्खलन : हाईवे बंद, 9 परिवार खतरे में, दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त
एंकर : मंडी जिला में मंडी-धर्मपुर नेशनल हाईवे-003 पर रोपड़ू नाला के पास हुए भीषण भूस्खलन ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। यहां कोटली क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और यातायात ठप हो गया।
भूस्खलन इतना तेज और भयावह था कि कुछ ही क्षणों में सड़क पूरी तरह मलबे से पट गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरता साफ देखा जा सकता है। भूस्खलन के बाद पहाड़ी के बड़े हिस्से में दरारें पड़ गई हैं, जिससे आने वाले समय में और अधिक भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
हाईवे बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री घंटों तक फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी के साथ राहत कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, भारी मात्रा में मलबा होने के कारण मार्ग को पूरी तरह साफ करने में समय लगने की संभावना जताई जा रही है। इस भूस्खलन का असर आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी पड़ा है। मलबे की चपेट में आने से दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 9 परिवारों के 42 लोग डेंजर जोन में आ गए हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन दो परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थित पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है, जबकि अन्य परिवारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम कोटली जगदीश चंद ने मौके का दौरा कर बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
उधर, उपरली सुराड़ी पंचायत की पूर्व प्रधान पूजा देवी ने भी बताया कि पहाड़ी में आई दरारों के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और कई परिवार खतरे के साए में जी रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें। साथ ही, क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 03:31:13Chandigarh, Chandigarh:ਨਿਆਂ ਹਾਲੇ ਅਧੂਰਾ ਹੈ, ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਹਾਲੇ ਬਾਕੀ ਹੈ-ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਬੀਜੇਪੀ
939
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 03:15:07990
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 22, 2026 03:02:10971
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 22, 2026 01:00:251010
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 21, 2026 16:47:001024
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 21, 2026 15:32:461089
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 21, 2026 15:15:321054
Report
KCKhem Chand
FollowMar 21, 2026 15:15:211065
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 15:00:101092
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:50:22949
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 21, 2026 13:50:091066
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 21, 2026 13:49:42957
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 13:46:291099
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 21, 2026 13:32:121044
Report