Back
HRTC बस में आग लग गई, चालक की सूझबूझ से 25 से अधिक यात्री सुरक्षित
NSNitesh Saini
Nov 11, 2025 17:45:40
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी में टला बड़ा हादसा, HRTC बस अचानक बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बचीं 25 से अधिक जानें।
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अचानक आग की चपेट में आ गई। यह घटना सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत बल्द्वाड़ा-खल्याणा-सुंदरनगर मार्ग पर खल्याणा गांव के पास पेश आई।
जानकारी के अनुसार बस (नंबर HP 31बी 3781) बल्द्वाड़ा से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस खल्याणा के पास पहुंची तो इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआँ उठना शुरू हो गया। खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका। बस रुकते ही इंजन में आग भड़क उठी।
चालक और परिचालक ने बिना समय गंवाए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगभग 25 से अधिक यात्रियों ने समय रहते बस से निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। और घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।
तकनीकी खराबी का पुराना मामला भी उठा :
स्थानीय लोगों का कहना है कि यही बस तीन-चार दिन पहले जहमत गांव के पास तकनीकी खराबी के चलते खड़ी रही थी। मरम्मत के बाद इसे फिर रूट पर भेजा गया, लेकिन कुछ ही दिनों में यह बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं, खासकर तब जब बल्द्वाड़ा-सुंदरनगर मार्ग पर परिवहन सुविधा पहले से ही सीमित है।
जाँच के निर्देश :
HRTC के प्रबंधक मेहर चंद ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 19:00:170
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 02, 2026 18:16:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 18:02:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 17:31:250
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 02, 2026 17:02:440
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 02, 2026 17:02:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 17:01:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:48:510
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:48:170
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:48:050
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:46:570
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:17:450
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 02, 2026 16:15:200
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 02, 2026 16:05:540
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 02, 2026 16:02:560
Report
