Back
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव आदि ब्रह्मा ने मंडी की सुरक्षा का वचन दिया
NSNitesh Saini
Feb 22, 2026 09:22:46
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर देव आदि ब्रह्मा ने बांधी मंडी शहर की सुरक्षा कार पूरे नगर की परिक्रमा कर देव आदि ब्रह्मा ने दिया सुख-समृद्धि और सुरक्षा का वचन जौ का गुलाल उड़ाकर बुरी शक्तियों को दूर रखने का किया आह्वान रियासतकाल से चली आ रही परंपरा, आज भी निभा रहे हैं उत्तरशाल के देव आदि ब्रह्मा देव नृत्य और रथ यात्रा से भक्तिमय हुआ मंडी शहर मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतिम दिन रविवार को धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तरशाल घाटी के आराध्य देव आदि ब्रह्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ शहर की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए संपूर्ण मंडी शहर की परिक्रमा कर ‘सुरक्षा कार’ बांधी। इस दौरान देवता ने न केवल नगरवासियों बल्कि शिवरात्रि महोत्सव में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की रक्षा का भी वचन दिया। देव आदि ब्रह्मा का यह पावन भ्रमण मंडी शहर के प्रमुख धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्रों से होकर गया। देवता के गूर, बजंतरियों और देवलुओं के साथ यह परिक्रमा बाबा भूतनाथ से आरंभ होकर चौहट्टा बाजार, हनुमानघाट, समखेतर बाजार, महाजन बाजार और इंदिरा मार्केट के चारों ओर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और ‘देवता की जय’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। परंपरा के अनुसार देवलुओं ने जौ के आटे को गुलाल की तरह हवा में उछालकर बुरी आत्माओं, नकारात्मक शक्तियों और आपदाओं को दूर रखने का आह्वान किया। मान्यता है कि सुरक्षा कार बांधने से पूरे वर्ष शहर पर किसी भी प्रकार की विपत्ति या दुष्ट शक्तियों का साया नहीं पड़ता और नगर में शांति व समृद्धि बनी रहती है। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान जनपद के कई वरिष्ठ देवी-देवता रियासतकाल से ही अपनी सहभागिता निभाते आ रहे हैं, जिनमें उत्तरशाल के देवता आदि ब्रह्मा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सेरी मंच के समीप देवता के गूर ने तलवार के साथ देव नृत्य कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। परिक्रमा के उपरांत देवता का रथ लगभग दो घंटे तक चानणी में विराजमान रहा, जहां भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद देव आदि ब्रह्मा अपने धाम और क्षेत्र की ओर प्रस्थान कर गए। सर्व देवता मेला कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि देव आदि ब्रह्मा द्वारा आदि काल से ही यह परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देवता स्वयं शंभू स्वरूप हैं और नगर की रक्षा व जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस वर्ष भी देवता ने परिक्रमा के दौरान सुख-समृद्धि और शांति का वचन दिया है। बाइट : शिवपाल शर्मा, सर्व देवता मेला कमेंट्री प्रधान (मंडी) बता दे की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का यह समापन मंडी की धार्मिक विरासत, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को एक बार फिर सशक्त रूप से उजागर करता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:03:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 22, 2026 10:49:050
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 22, 2026 10:46:100
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 22, 2026 10:45:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 10:45:110
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 22, 2026 10:17:590
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 10:15:480
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 22, 2026 09:37:57Noida, Uttar Pradesh:AAP National Convenor Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann attended the Samuhik Vivah Samaroh in Bhavnagar Gujarat, where 151 couples tied the knot and received their blessings.
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 22, 2026 09:36:400
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 22, 2026 09:35:200
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 22, 2026 09:33:320
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 22, 2026 09:22:090
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 22, 2026 09:21:310
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 22, 2026 09:21:200
Report