Back
पार्वती घाटी में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, वैली ब्रिज बनाने की मांग तेज
MTManish Thakur
Mar 27, 2026 09:53:28
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी जो देश-विदेश के सैलानियों के लिए हर साल आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। लेकिन आपदा के बाद घाटी की सूरत में भी बदलाव आया है। हालांकि प्रशासन और सरकार हालात को सुधारने में जुटा हुआ है। लेकिन बार-बार हो रही भारी बारिश के चलते यहां लोगों की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही। है पार्वती घाटी में मणिकर्ण से बरशेनी सड़क के हाल भी साल 2023 की आपदा के बाद से बदहाल चल रहे हैं। तो वहीं बीते लंबे समय से यहां पर घटीगढ़ की पहाड़ी से भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के चलते यहां सैलानी भी घंटे जाम में फंस रहे हैं। तो वहीं स्थानीय लोगों को भी अब आशंका है कि अगर इसी तरह से भूस्खलन होता रहा। तो इससे आने वाला पर्यटन सीजन भी काफी प्रभावित होगा। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि यहां पर वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था की जाए और उससे पहले पार्वती नदी पर पहले वैली ब्रिज लगाया जाए। ताकि भूस्ख्खलन की स्थिति में लोगों को यहां से गुजरने में आसानी हो सके।
बरशेनी पंचायत की अगर बात की जाए तो यहां पर विदेशी सैलानियों के सबसे मनपसंद स्थल है। जिनमें तो, पुलगा, कालगा, खीर गंगा तथा मान तलाई ट्रैक शामिल है। हर साल विदेशी सैलानी बरशेनी पंचायत के इन पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आवश्यक आते हैं। हालांकि सैलानी मणिकर्ण घाटी के अन्य ग्रामीण इलाकों का भी रुख करते हैं। लेकिन पार्वती घाटी की अगर बात की जाए तो सबसे अधिक संख्या में सैलानी इसी पंचायत के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में साल 2023 की आपदा के बाद ही करीब 35 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वही पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बीते साल भी भूस्खलन के चलते यह सड़क बंद हो गई और सैलानियों को पहाड़ी चढ़कर करीब 5 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। उस दौरान भी सैलानियों के साथ हादसे पेश आए थे। वही बीते 6 महीने से यहां लगातार अब भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है और सड़क भी 24 घंटे से अधिक समय के लिए बंद हो रही है。
बरशेनी महिला मंडल की प्रधान नूपी देवी का कहना है कि साल 2023 के बाद से ही सड़क की हालत काफी खराब है। जगह-जगह सड़क पर अभी भी मलबे के ढेर लगे हुए हैं और आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। घटीगढ़ में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते भी लोगों के दिलों में डर बैठ गया है। अगर गांव या आसपास के इलाके में कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाना भी बड़ी समस्या बन गया है। प्रशासन से मांग है कि वह यहां पर वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था करें। इससे पहले पार्वती नदी पर पहले वैली ब्रिज भी लगाया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowMar 27, 2026 12:36:05Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:मोहाली के सेक्टर 69 में कोठी नंबर 1055 जो की 33% बनी हुई है की बजरी कीमत तकरीबन 4 से 5 करोड रुपए हो सकती है।
0
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 27, 2026 12:34:470
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 27, 2026 12:33:510
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 27, 2026 12:22:57793
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 27, 2026 12:04:181015
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 27, 2026 12:00:14Sri Muktsar Sahib, Punjab:श्री मुक्तसर साहिब के हल्का मलोट के देओन खेड़ा गाँव में स्थित पर्ल्स ग्रुप की जमीन के बारे में स्थानीय लोगों ने अनभिज्ञता व्यक्त की। हमें इस जमीन के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया।
888
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 27, 2026 11:50:261093
Report
MSManish Sharma
FollowMar 27, 2026 11:49:55948
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 27, 2026 11:45:14925
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 27, 2026 11:35:43991
Report
MSManish Shanker
FollowMar 27, 2026 11:24:28Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Mohali की CGC University द्वारा Global Education Conclave सफलतापूर्णक रूप से करवाया गया जिसमें लगभग 120 विदेशी डेलिगेट्स 60 देशों से हिस्सा लिया। इस सम्बन्धी जानकारी साझा करते हुए CGC University के Managing Director ने बताया कि इस conclave का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों को ग्लोबलली शक्तिशाल बनाना है।
1041
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 11:24:171008
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 27, 2026 11:23:501055
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 27, 2026 11:05:361009
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 27, 2026 11:03:511088
Report