Back
धान की पराली से बनी कलाकृतियाँ किसानों के लिए आय का स्रोत बन गईं
MTManish Thakur
Mar 07, 2026 10:37:21
Kullu, Himachal Pradesh
उत्तर भारत के कई राज्यों में जब धान की फसल तैयार होती है। तो उसके बाद किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या धान की पराली बन जाती है। यहां पराली की समस्या से निपटने के लिए किसानों के द्वारा खेतों में आग लगा दी जाती है। जिससे पराली का धुआं आसपास के कई इलाकों में बहुत बड़ी समस्या बन जाता है। यह समस्या इतनी गंभीर है कि कई राज्यों की सरकारों को इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ते हैं और इस धुएं से हो रहे पॉल्यूशन से सांस घुटने जैसे कई गंभीर रोगों का भी लोगों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकारी भी प्रयत्न कर रही है। तो वही एक कलाकार धान की पराली से गिफ्ट आइटम और पेंटिंग बनाकर भी अपने लिए रोजगार के साधन जुटा रहा है। ऐसे में कई तरह के गिफ्ट आइटम बनाकर कलाकार ने यह साबित कर दिया कि धान की बची हुई पराली भी लोगों के लिए आय का स्रोत बन सकती है। ऐसे में इस दिशा में अगर कदम उठाया जाए। तो इससे वायु प्रदूषण से भी निजात मिलेगी और किसानों की हर साल पराली से निपटने की समस्या भी खत्म होगी।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में इन दिनों गांधी शिल्प बाजार सजा हुआ है। इसी गांधी शिल्प बाजार में एक कलाकार धान की पराली से बनी हुई पेंटिंग तथा ग्रीटिंग कार्ड सहित अन्य गिफ्ट आइटम को तैयार कर लोगों کا ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पश्चिम बंगाल के कैनिंग से आए कलाकार चिन्मोय गोलदार यहां पर धान की पराली के अलावा पीपल के पत्ते की भी सजावटी कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। ऐसे में मेला देखने आ रहे लोग भी इन कलाकृतियों की और आकर्षित हो रहे हैं और उन्हें खरीद कर अपने घर भी ले जा रहे हैं। कलाकार चिन्मोय गोलदार का कहना है कि पश्चिम बंगाल में भी लोगों के लिए धन की पराली बड़ी समस्या है। ऐसे में वह पराली से यह गिफ्ट आइटम تیار कर रहे हैं। ताकि अन्य लोग भी इस ओर आकर्षित हो सके।
कलाकार चिन्मोय गोलदार का कहना है कि वह यह काम साल 1995 से कर रहे हैं और साल 2006 के बाद वह भारत के विभिन्न राज्यों में इस तरह की प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लग रहे हैं। उनका कहना है कि साल 1995 में यूएसए की एक संस्था के द्वारा उनके इलाके में इस तरह की आइटम बनाने के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही थी। ऐसे में वह इस और आकर्षित हुए। हालांकि उसके बाद वह संस्था वहां से चली गई और अधिक लोग भी उनके साथ नहीं जुड़ पाए। लेकिन उन्होंने पराली से यह सभी गिफ्ट आइटम तैयार करना सीखा और आज वह 50 से लेकर ₹60000 प्रति महीना तक कमाई कर रहे हैं। वह अपने स्तर पर ही यह सब काम कर रहे हैं और विभिन्न तरह के बाजार में जाकर भी अपनी कलाकृतियों को लोगों के सामने पेश कर रहे हैं।
उनका कहना है कि पराली से जो भी गिफ्ट आइटम तैयार किए जाते हैं। उनमें किसी भी रंगों का प्रयोग नहीं होता है। धान काटने के पास जो पराली बच जाती है उन्हें रात के समय खुले में रख दिया जाता है। ऐसे में आसमान से ओस की बूंद के कारण पराली के रंग में अधिक निखार आता है। पराली को तीन से लेकर 5 दिनों तक खुले में रखा जाता है। जिससे पराली का रंग अधिक सुनहरा हो जाता है और उस पर किसी भी प्रकार के रंग को लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वह अकेले ही इस काम को कर रहे हैं और आज वह भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगा रहे हैं।
कलाकार चिन्मोय गोलदार का कहना है कि वह पीपल के पत्तों पर भी विभिन्न तरह की कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। इसके लिए पीपल के पत्तों को पानी में करीब दो महीने तक भिगोना पड़ता है। उसके बाद पीपल के पत्तों के ऊपर जो हरा रंग है। वह हट जाता है और पीपल के पत्ते के भीतर जो प्राकृतिक जाली होती है। वह तैयार होती है। उससे भी कई तरह के गिफ्ट आइटम तैयार किए जाते हैं। जो लोगों के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।
कलाकार चिन्मोय गोलदार का कहना है कि वह गांधी शिल्प बाजार के माध्यम से पहली बार हिमाचल आए हैं और पहली बार उनका स्टाल कुल्लू में लगा है। ऐसे में वह यहां की सुंदर वादियों में भी घूमने का मजा ले रहे हैं। उनका कहना है कि जो बात उन्होंने हिमाचल के बारे में सुनी थी। हिमचाल उससे भी काफी ज्यादा सुंदर है और कुल्लू मनाली के लोग भी काफी अच्छे हैं। यहां पर लोग आपस में सहयोग की भावना रखते हैं और बाहर से जो लोग आते हैं। उन्हें भी वह काफी सहयोग देते हैं।
बाइट - चिन्मोय गोलदार
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 07, 2026 12:00:590
Report
MSManish Shanker
FollowMar 07, 2026 11:50:25Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸੋਹਾਣਾ ਵਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ ਤੇ ਇਸਤਰੀ ਵਿੰਗ ਦਾ ਕੀਤਾ ਵਿਸਥਾਰ। 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸੋਂਪੀ ਕਮਾਂਡ。
0
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 07, 2026 11:47:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 07, 2026 11:47:180
Report
KCKhem Chand
FollowMar 07, 2026 11:46:40Kot Kapura, Punjab:ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਬਰੀ ਕਿਉਂ ?
ਬੇਅਦਬੀ ਦਾ ਕੇਸ ਚੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਤੇ
ਜੇ ਕਾਨੂੰਨ ਇੱਕ ਬਲਾਤਕਾਰੀ ਤੇ ਕਾਤਲ ਨੂੰ ਬਰੀ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਫਿਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 07, 2026 11:46:140
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 07, 2026 11:45:540
Report
KSKapil sharma
FollowMar 07, 2026 11:05:080
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 07, 2026 11:03:320
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 07, 2026 11:02:590
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 07, 2026 11:01:340
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 07, 2026 10:37:460
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 07, 2026 10:36:270
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 07, 2026 10:36:010
Report