Back
किन्नौर के चौरे में फुल्याच उत्सव: आस्था और संस्कृति का रंगीन संगम
BNBISHESHWAR NEGI
Oct 09, 2025 10:34:06
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh
फूलों का पर्व फुल्याच उत्सव, जहां खिलती है किन्नौर की संस्कृति. हिमाचल के किन्नौर जिले के प्रथम गांव चौरा में देवी हिरमा माता मंदिर में फुल्याच उत्सव मनाया जा रहा है — एक ऐसा पर्व जो आस्था का प्रतीक है बल्कि हिमाचली संस्कृति की जीवंत झलक भी. हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों में बसे किन्नौर के प्रथम गांव चौरा में इन दिनों रंग और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है. हिरमा माता मंदिर परिसर में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचते हैं. ढोल-नगाड़ों और रणसिंघों की गूंज में देवी आराधना के साथ शुरू होता है फुल्याच उत्सव — एक ऐसा त्योहार जो प्रकृति, आस्था और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है. इस मेले की शुरुआत होती है माता द्वारा चुने गए तीन लोगों से, जो ऊंची बर्फीली चोटियों पर जाकर ब्रह्म कमल और औषधीय गुणों से भरपूर फूल लाते हैं. इन फूलों को सबसे पहले देवी को अर्पित किया जाता है, फिर इन्हीं फूलों को ग्रामीणों में बांटकर उत्सव की शुरुआत की जाती है. इतना ही नहीं फुल्याच उत्सव का एक भावनात्मक पहलू भी है— जिन परिवारों में साल के भीतर किसी सदस्य की मृत्यु हुई हो वे इस दिन मंदिर आ कर नाच-गाकर अपना शोक समाप्त करते हैं. यह परंपरा जीवन में पुनः उत्साह भरने का प्रतीक मानी जाती है. बाइट – सुजाता कुमारी, स्थानीय ग्रामीण: “हर साल माता तीन लोगों को चुनती हैं जो पहाड़ियों से फूल लाते हैं। जब वो फूल लेकर आते हैं, तो पूरा गांव खुशी में झूम उठता है। महिलाएं पारंपरिक पोशाक में नाचती हैं और पुरुष देव परिधान में शामिल होते हैं.” चार दिन तक चलने वाला यह उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परंपरा है। इस दौरान किन्नौरी लोकनृत्य, पारंपरिक गीत और देव वाद्य यंत्रों की धुन पूरे वातावरण को भक्ति में रंग देते हैं। ग्रामवासी एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं।
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowNov 07, 2025 16:05:124
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 07, 2025 15:04:501
Report
MSManish Sharma
FollowNov 07, 2025 15:04:402
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 07, 2025 15:02:524
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 07, 2025 15:01:052
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 07, 2025 15:00:302
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 14:36:456
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 14:36:105
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 07, 2025 14:15:073
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 14:06:303
Report
KCKhem Chand
FollowNov 07, 2025 14:05:084
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 07, 2025 14:04:452
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 07, 2025 14:04:082
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowNov 07, 2025 13:25:183
Report
AJAnil Jain
FollowNov 07, 2025 13:24:504
Report