Back
स Sukhh government three years of misrule? Bindal announces major protest in Dharamsala
VKVipan Kumar
Nov 21, 2025 14:17:01
Dharamshala, Himachal Pradesh
सुक्खू सरकार के तीन साल बदहाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल का तीखा हमला, 4 दिसंबर को धर्मशाला में बड़ा प्रदर्शन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल उपलब्धियों के नहीं, बल्कि बदहाली के साल रहे हैं, इसके बावजूद सरकार इसे सेलिब्रेट कर रही है, जो जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। डॉ. बिंदल ने सरकार पर लगातार विफलताओं को छुपाने और खोखले दावों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं हुई है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था को दयनीय बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में हालात लगातार बिगड़े हैं। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बिंदल ने कहा कि आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावितों को सहायता देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा सत्र के दौरान और 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नाकामियों और धोखाधड़ी से भली-भांति परिचित हो चुकी है, और भाजपा जनता की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़कों तक उठाएगी। डॉ. बिंदल ने सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने, किसानों की अनदेखी करने और विकास कार्यों को ठप करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कमजोरियों को उजागर करते हुए आने वाले समय में sashakt रणनीति के साथ जनता के बीच जाएगी। डॉ. राजीव बिंदल
106
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowNov 21, 2025 15:02:3230
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 21, 2025 15:00:5177
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 21, 2025 14:49:3732
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 21, 2025 14:30:3416
Report
MSManish Shanker
FollowNov 21, 2025 13:49:55186
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 21, 2025 13:49:18116
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 21, 2025 13:18:4393
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 21, 2025 13:02:2065
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:56:16123
Report
NLNAND LAL
FollowNov 21, 2025 12:55:35147
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 12:53:58137
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:34:0288
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 21, 2025 12:33:12164
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 12:18:49129
Report