Back
धर्मशाला में सतत पर्यटन पर 16वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, तीन दिन चलेगा कार्यक्रम
VKVipan Kumar
Nov 21, 2025 13:02:20
Dharamshala, Himachal Pradesh
धर्मशाला में सतत पर्यटन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
21–23 नवंबर तक चलेगा 16वां आईटीएचसी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
एंकर : सतत पर्यटन और वेलनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धर्मशाला में 16वां आईटीएचसी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज से विधिवत रूप से शुरू हुआ। सतत पर्यटन और कल्याण: हरित भविष्य का मार्ग विषय पर आधारित यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। पर्यटन की अपार संभावनाओं को रोजगार, स्वरोजगार और सतत विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के करीब 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ टूरिज़्म, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीयू के कुलपति सत प्रकाश बंसल और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका और अन्य देशों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और पर्यटन से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
यह आयोजन इंडियन टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च,वैश्विक व्यापार अध्ययन केंद्र तथा हावर्ड विश्वविद्यालय, वाशिंगटन डीसी (यूएसए) के अकादमिक सहयोग से आयोजित किया गया है। साथ ही भारत सरकार के पर्यटन अतुल्य भारत मंत्रालय और अभियान का मजबूत सहयोग भी इस कार्यक्रम को प्राप्त है।
सम्मेलन का उद्देश्य पर्यटन विकास में पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, वेलनेस टूरिज्म, और ग्रीन फ्यूचर की दिशा में नई संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना है।
कुलपति सत प्रकाश बंसल ने कहा कि धर्मशाला में हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षेत्र में पर्यटन के बढ़ते महत्व और वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान को और मजबूत करेगा। कुलपति ने कहा कि यह मंच शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को मजबूत करेगा तथा हिमाचल प्रदेश में सतत पर्यटन की नई दिशा तय करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भारत में 22 मिलियन सैलानी पहुंचे, जिनमें से अधिकांश NRI थे। भारत में पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्यटन क्षेत्र में विशेषज्ञता और कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है।
प्रो. बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय अब सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए विशेषीकृत कोर्स शुरू करेगा ताकि हिमाचल में पर्यटन को अधिक पेशेवर, टिकाऊ और रोजगारपरक बनाया जा सके।
बाईट : प्रो. सत प्रकाश बंसल, कुलपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश
59
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 21, 2025 13:18:4392
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:56:1680
Report
NLNAND LAL
FollowNov 21, 2025 12:55:35110
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 12:53:58116
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:34:0288
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 21, 2025 12:33:12164
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 12:18:49114
Report
MSManish Sharma
FollowNov 21, 2025 12:18:1974
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowNov 21, 2025 12:07:57129
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 21, 2025 11:47:30172
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 21, 2025 11:32:59129
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 11:32:4597
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:31:17Amritsar, Punjab:ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਐਮਪੀ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਰੋਕੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੋਲੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਦੇ ਚਾਚਾ
171
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:03:49171
Report