Back
100 वर्ष पुराने बॉयज स्कूल को मर्ज करने पर परेशान अभिभावक
VKVipan Kumar
Feb 20, 2026 12:01:44
Dharamshala, Himachal Pradesh
सौ वर्ष पुराने स्कूल को मर्ज करने से हडक़ंप
अभिभावक बोले, निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार
एंकर - जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो इसी वर्ष अपना सौ वर्ष का सफर पूरा कर रहा है, इस स्कूल को मर्ज करने की कवायद सरकार ने आरंभ कर दी है। स्कूल प्रशासन को मिले दो पत्रों में भिन्नता से स्कूल स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बॉयज स्कूल में हर प्रकार की सुविधाओं के साथ निर्माण हेतू पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। वहीं बॉयज स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि इस स्कूल को गल्र्स स्कूल में मर्ज करने का निर्णय सही नहीं, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। अभिभावकों का कहना है कि जो स्कूल 1926 से चल रहा है और इस वर्ष अपना 100 वर्ष का सफर पूरा करने जा रहा है, उस स्कूल को मर्ज करने के नाम पर बंद करके सरकार बच्चों से खिलवाड़ कर रही है। वहीं स्कूल प्रशासन की मानें तो शैक्षणिक सत्र के अंत के बजाय सरकार को सत्र की शुरूआत में इस तरह की प्रक्रिया को अपनाना चाहिए था। गौरत है कि सौ वर्ष पुराने बॉयज स्कूल ने कई प्रतिभाएं प्रदेश को दी हैं। अभी भी धर्मशाला सहित अन्य स्थानों के बच्चे भी यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, ऐसे में परीक्षाओं के समय स्कूल को मर्ज करने की प्रक्रिया ने स्कूल प्रशासन, बच्चों व अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
बॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रिंसिपल यशपाल मनकोटिया ने कहा कि यह स्कूल वर्ष 1926 से चल रहा है, इसी वर्ष यह स्कूल अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस स्कूल से सौ वर्ष में कई प्रतिभाएं निखरकर निकली हैं। यहां पर 70 कनाल के करीब भूमि भी उपलब्ध है। प्रदेश सरकार की ओर से बॉयज स्कूल को मर्ज करने का पत्र जारी किया गया है। सरकार से यही आग्रह है कि गल्र्स स्कूल को सीबीएसई करे और बॉयज स्कूल को कोएजुकेशन के तहत चलाया जाए। विभागीय स्तर पर इस स्कूल को मर्ज करने के संबंध में किन पैरामीटर को देखा गया है, इस बारे में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं। बॉयज स्कूल में हर सुविधा उपलब्ध है। मेरा मानना है कि बॉयज स्कूल को ही लीड स्कूल बनाना चाहिए था। भवन विकास के लिए भी बॉयज स्कूल में भूमि उपलब्ध है। पिछले कल ही स्कूल को एक और पत्र मिला है, जिसमें बॉयज स्कूल का चयन डे बॉर्डिंग स्कूल के लिए भी हुआ है तथा 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दोनों ही पत्रों में भिन्नता है, इस मामले में सरकार ही स्थिति स्पष्ट कर सकती है। परीछाओं का दौर शुरू हो गया है, सत्र के अंत में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जानी चाहिए थी।
बाइट - यशपाल मनकोटिया, प्रिसिंपिल, राजकीय बॉयज सीसे स्कूल धर्मशाला
बच्चों के अभिाभवक रवि राणा ने कहा कि सौ वर्ष पुराने स्कूल को मर्ज या बंद करना सही नहीं है। बॉयज स्कूल सौ वर्ष का सफर पूरा करने के साथ हेरीटेज बन चुका है। सरकार का निर्णय गलत है, बॉयज स्कूल को किसी अन्य स्कूल में मर्ज करने के बजाय, आसपास के अन्य छोटे स्कूलों को बॉयज स्कूल में मर्ज किया जाए। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छोडक़र सीबीएसई स्कूल में जाएं।
बाइट - रवि राणा, अभिभावक
निशा देवी ने कहा कि बॉयज स्कूल को मर्ज नहीं किया जाना चाहिए। यहां पर बच्चों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। चंबा के बच्चे भी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। सौ वर्ष का सफर पूरा कर चुके बॉयज स्कूल के बारे में सोचना चाहिए। सीबीएसई होने के बाद अभिभावकों के खर्च बढ़ जाएंगे। सरकार को चाहिए कि जो कमियां हैं, उन्हें दूर करे, न कि सीबीएसई के नाम पर स्कूलों को बंद करने का काम करे। बच्चों की परीक्षाएं सिर पर हैं और सरकार स्कूल को मर्ज करने जा रही है, जो कि नहीं होना चाहिए।
बाइट - निशा देवी, अभिभावक
सलोचना देवी ने कहा कि बॉयज स्कूल को मर्ज न किया जाए। इस स्कूल में एनसीसी, एनएसएस की सुविधा सहित विशेष बच्चों के लिए भी पढ़ाई की सुविधा यहां उपलब्ध है। इस स्कूल के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, सरकार को इसे बंद नहीं करना चाहिए।
बाइट - सलोचना, अभिभावक
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:53:530
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:50:42Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:49:530
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:34:050
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:30:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:17:320
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:16:430
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:05:53Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANURAG THAKUR (BJP) ON YOUTH CONGRESS HOLDS PROTEST AT BHARAT MANDAPAM
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 20, 2026 13:05:220
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:03:560
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:02:220
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 20, 2026 12:38:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 12:35:57Noida, Uttar Pradesh:Jagat Singh Negi, Revenue Minister, Govt. of Himachal Pradesh on Youth Congress Protest
यूथ कांग्रेस ने जो प्रोटेस्ट किया है वो सही किया है। बीजेपी क्या कर रही है वो खुद गलत कर रही है।
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 20, 2026 12:34:510
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 20, 2026 12:32:310
Report