Back
हिमाचल में CBSE लागू करने के विरोध में राज्य शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी
SSSandeep Singh
Feb 20, 2026 13:05:22
Shimla, Himachal Pradesh
CBSE स्कूल के लिये परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ, सरकार को दो टूक परीक्षा के माध्यम से शिक्षक की दक्षता को जांचना मान सम्मान को ठेस, CM को भेज ज्ञापन,नही परीक्षा आवेदन फॉर्म
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को CBSE बोर्ड लागू करने को लेकर शिक्षक भड़क गए है।शिक्षकों ने सरकार को दो टूक कह दिया है कि शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा आयोजित करने का कोई औचित्य नही बनता वह फॉर्म नही भरेंगे और शिक्षक की दक्षता को जांचने के लिए यह नियम सही नही है। शिक्षकों की दक्षता जांचने की लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है।आज पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार के इस निर्णय को गलत बताया है साथ ही इस परीक्षा को शिक्षकों के मान सम्मान को ठेस करार दिया है।सरकार 134 स्कूलों में CBSE बोर्ड शुरू करने जा रहा है ।इसके लिए शिक्षकों की दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन भी किया जा रहा है।इस परीक्षा का विरोध करते हुए हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ ने आह्वान किया है कि इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नही है।जब शिक्षक आवेदन ही नही करेंगे तो 5500 पद कहां से भरे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्षों से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। जितने भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं वह परीक्षा पास कर ही यहां आए हैं अब इतने वर्षों बाद परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता जांचना उचित नहीं है यह उनके मान सम्मान को ठेस है। उन्होंने कहा कि एक IAS भी इतने वर्षों बाद इस की परीक्षा नहीं दे पाएगा ।जो शिक्षक 40 वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो हो सकता है उन्हें भी आज इस शिक्षा देने में दिक्कतें पेश आएं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस शिक्षा आयोजन के लिए मात्र 1500 आवेदन ही आए हैं जबकि पूरे प्रदेश भर में 80000 शिक्षक हैं उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि इस परीक्षा के लिए उन्हें आवेदन नहीं देना चाहिए और उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की राय है कि वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं देंगे उन्होंने कहा कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री मुख्य सचिव शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का जो स्टार रखा गया है वह काफी हाई स्टैंडर्ड का है जबकि कई शिक्षक पुराने हैं जो इस हाई स्टैंडर्ड पर करना उत्तर पाए और साथ ही कई नेशनल आबादी भी हैं जो इस परीक्षा को उत्तीर्ण ना कर सके तो क्या जो उन्हें शिक्षा के लिए अवार्ड मिला है वह क्या व्यर्थ है शिक्षक की दक्षता जांचने के लिए पैरामीटर उचित नही हैं।उन्होंने कहा कि CBSE सिस्टम लागू करते समय शिक्षकों और स्कूलों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। CBSE स्कूलों में तैनाती के लिए अनुभवी शिक्षकों की दक्षता जांचने हेतु अलग से टेस्ट या परीक्षा न कराई जाए। साथ ही, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए ताकि वे बोर्ड परीक्षा के आधार पर अपनी कार्यक्षमता साबित कर सकें। उसके बाद ही अगर वह उसपर खरा नही उतरता है तो आगे का निर्णय लिया जाए।इसके साथ ही CBSE और हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में अन्तर विद्यालय स्थानांतरण नीति हो जिससे अगर शिक्षक CBSE से हिमाचल शिक्षा बोर्ड में जाना चाहे तो जा सके अन्यथा उसकी पदोन्नति पर इसका प्रभाव पड़ेगा। स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां 100 प्रतिशत भरी जाएं और प्रिंसिपल व शिक्षकों का मूल्यांकन परीक्षा परिणाम और स्टाफ की उपलब्धता के आधार पर किया जाए। इंटर-बोर्ड ट्रांसफर शिक्षकों की इच्छा के अनुसार जारी रखने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों के स्कूलों को मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाए तथा पदोन्नति व्यवस्था प्रभावित न हो। आवश्यकता अनुसार वाइस-प्रिंसिपल के पद सृजित करने की मांग भी की गई ।वहीं उन्होंने कहा कि CBSE का फीस स्ट्रक्चर बहुत अधिक है हो सकता है ग्रामीण क्षेत्र के लोग यह फीस वहन ना कर सके। फीस संरचना न बढ़ाने और शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार के निजीकरण का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इन सुझावों पर विचार करने से सरकार और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 14:45:350
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 20, 2026 14:32:120
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 20, 2026 14:30:560
Report
SGSatpal Garg
FollowFeb 20, 2026 14:18:040
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 20, 2026 14:09:540
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 14:09:390
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 20, 2026 13:54:450
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:53:530
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:50:42Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:49:530
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:34:050
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:30:220
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:17:320
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:16:430
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:05:53Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANURAG THAKUR (BJP) ON YOUTH CONGRESS HOLDS PROTEST AT BHARAT MANDAPAM
0
Report