Back
कपूरथला CIA की बड़ी कार्रवाई: देसी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार
VSVARUN SHARMA
Mar 03, 2026 14:15:31
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला में सीआईए की बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में खड़ा बदमाश देसी पिस्तौल सहित काबू
गांव बामूवाल मोड़ से 315 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद, थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
कपूरथला में सीआईए स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े एक बदमाश को देसी पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।
मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान अड्डा लखन के पड्डे के नजदीक पहुंचे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन, पुत्र तसवीर सिंह वासी गांव बामूवाल गांव के मोड़ पर देसी पिस्तौल लेकर खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव बामूवाल मोड़ पर छाप movारी की और आरोपी हरमनजीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उमीद है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 17:15:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 17:02:21Noida, Uttar Pradesh:RAVJOT SINGH (Punjab NRI Affairs Minister) press conference Delhi
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 15:45:230
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 03, 2026 15:45:120
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 03, 2026 15:34:070
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 03, 2026 15:15:470
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 03, 2026 15:01:170
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 14:31:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 03, 2026 14:20:300
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 03, 2026 14:19:430
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 14:02:030
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 03, 2026 14:00:450
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 03, 2026 13:48:320
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 03, 2026 13:48:180
Report
