Back
कपूरथला CIA स्टाफ ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, बदमाश गिरफ्तार
VSVARUN SHARMA
Feb 03, 2026 14:36:19
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला CIA स्टाफ कपूरथला की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 7.65 एमएम की पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी से उसके नेटवर्क, अन्य साथियों और हथियार सप्लाई से जुड़े अहम लिंक को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ में तैनात ASI जसवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव तलवंडी महिमा के नजदीक गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र परमजीत सिंह, निवासी महीराजपुर लोहिया (मध्य प्रदेश), अवैध हथियार लेकर गांव तलवंडी महिमा से शेखूपुर जाने वाली लिंक road पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने छापेमारी की और आरोपी अजय कुमार को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल बरामद की गई।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और उससे अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में गंभीरता से पूछताछ जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 03, 2026 16:03:520
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 03, 2026 16:03:280
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 03, 2026 15:49:260
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 03, 2026 15:46:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 03, 2026 15:45:450
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 03, 2026 15:33:520
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 03, 2026 14:48:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:34:270
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:33:570
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:32:510
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:480
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:330
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 03, 2026 14:30:570
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 14:30:260
Report