Back
NHAI के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से हिमाचल में यात्रा आसान, गौशाला से आवारा पशु समाधान
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 03, 2026 14:30:57
Masanganj, Chhattisgarh
एनएचएआई देश सहित हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। NHAI ने हिमाचल प्रदेश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण किया है। इनमें परवाणू-शिमला, कीरतपुर-मनाली मुख्य राजमार्ग शामिल है, इसके अलावा 2 अन्य राजमार्ग शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी का कार्य भी प्रगति पर है। पहाड़ों में सड़क निर्माण बड़ी चुनौती रहती है, लेकिन इन सब चुनौतियों का सामना कर NHAI ने प्रदेश की जनता को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मुहैया करवाई है। बता दें की कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रोजेक्ट का शुभारंभ 11 मार्च 2024 को किया गया था। इस प्रोजेक्ट को NHAI ने रिकार्ड समय में पूरा किया था। NHAI द्वारा चंडीगढ़- मनाली कॉरिडोर सहित हिमाचल प्रदेश में विकसित की गई परियोजनाएँ क्षेत्र की यात्रा, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इन परियोजनाओं से न केवल सड़क यात्रा अधिक तेज़, सुरक्षित और आरामदायक हुई है, बल्कि लेह एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच भी सुदृढ़ हुई है, जो राष्ट्रीय संपर्क और लॉजिस्टिक्स के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं NHAI द्वारा फोरलेन मार्ग निर्माण से लेकर चुनौतियों व वर्तमान में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी सांझा करने के मकसद से पत्रकारों के एक दल के साथ NHAI अधिकारियों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर मंडी भराड़ी से मंडी बाईपास तक दौरा किया है. बता दें की कीरतपुर-नेरचौक परियोजना के अंतर्गत किरतपुर से नेरचौक तक पुराने 116 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग के स्थान पर 79 किलोमीटर का फोरलेन मार्ग विकसित किया गया है। इससे यात्रियों को 37 किलोमीटर की दूरी और 2.50 घंटे के समय की बचत हुई है। तीखे और अंधे मोड़ों को चौड़ी एवं सीधी फोर-लेन सड़कों से बदला गया है, जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम में भी उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं सुंदरनगर, नेरचौक और बिलासपुर जैसे शहरों के आसपास बनाए गए बायपास से वाहन अब शहरों के अंदर से नहीं गुजरते है, जिससे जाम, प्रदूषण और शोर में भी कमी आई है। वहीं सुरंगों के निर्माण से मानसून के दौरान होने वाले बार-बार के जलभराव और मार्ग अवरोध की समस्याओं का समाधान हुआ है। इससे क्षेत्र के प्रमुख शहरों के बीच सालभर सड़क संपर्क सुनिश्चित हो पाया है। वहीं इस परियोजना का स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सेब, अन्य कृषि उत्पादों तथा सीमेंट व औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन में लगने वाला समय और लागत कम हुई है। निर्माण कार्य के दौरान तथा वर्तमान में टोल संचालन, रखनेखंाम और सड़क किनारे सेवाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। बेहतर और सुगम सड़क संपर्क से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। अब अधिक संख्या में पर्यटक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे होटल, होमस्टे, टैक्सी सेवाओं और ढाबों को लाभ पहुंच रहा है। सीधी और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान होने वाली असहजता और मोशन सिकनेस में भी कमी आई है। इसके अतिरिक्त, टोल प्लाज़ा के नजदीक विश्राम स्थलों, सुव्यवस्थित जंक्शनों, स्पष्ट साइनबोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाओं से वाहन चालकों के लिए यात्रा और अधिक सरल तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल बनी है। इस बात की जानकारी देते हुए एनएचएआई हिमाचल प्रदेश के रीजनल अफसर कर्नल अजय बरगोती ने कहा की NHAI देश में आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह परियोजनाएँ “बिल्डिंग ए नेशन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ हैं। वहीं पीआईयू मंडी एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने कहा कि फोरलेन पर आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए NHAI द्वारा टनल नंबर 4 बलोह के समीप एक गौशाला का निर्माण किया गया है जिसमें पशुओं के लिए डिस्पेंसरी व चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है. वहीं NHAI द्वारा हिमाचल प्रदेश में पहली गौशाला का निर्माण किया गया है और इसे देखते हुए अब अन्य राज्यों में भी बेसहारा पशुओं के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा की राष्ट्रीय राजमार्ग व फोरलेन मार्ग पर बीते वर्षों में आयी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद NHAI द्वारा दो डीपीआर लगाई है जो की कीरतपुर से पंडोह और पंडोह से मनाली तक करीब 100 लोकेशन पर डीपीआर बनाकर कार्य शुरू कर दिया गया है और जहां पर बरसात से भारी नुकसान देखने को मिला है वहां की भी डीपीआर तैयार कर मंत्रालय और NHAI हेड क्वाटर को अप्रूवल के लिए भेजा गया है. वहीं उन्होंने कहा कि अगले एक से डेढ़ वर्षों के भीतर फोरलेन पर प्रभावित सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य NHAI द्वारा तय किया गया है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:20:350
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:17:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:060
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 10, 2026 11:04:580
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 10, 2026 11:04:080
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 10, 2026 11:01:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:50:28Noida, Uttar Pradesh:On 5 Jan 2022 PM Modi was stuck on a flyover in Punjab for 20 min as protestors blocked the way in a major security lapse.
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:48:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAKESH TIKAIT (BKU) ON FARMERS PROTEST
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 10:43:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:42:12Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): SANDEEP GOEL (DIG BORDER RANGE) ON RECOVERY OF HAND GRENADES & ONE ACCUSED ARRESTED
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:41:04Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HARSIMRAT KAUR BADAL (SAD) ON OPPOSITION SUBMITS NOTICE OF NO-CONFIDENCE AGAINST LOK SABHA SPEAKER OM BIRLA TO LOK SABHA SECRETARY GENERAL
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 10, 2026 10:31:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:30:150
Report