Back
केंद्रीय नीतियों से हिमाचल निराश, संघीय ढांचे और राज्य अधिकारों पर सवाल
VKVipan Kumar
Feb 03, 2026 13:35:04
Dharamshala, Himachal Pradesh
केंद्र के बजट से हिमाचल निराश, राज्यों के अधिकारों पर चोट: प्रो. चंद्र कुमार
एंकर : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की वित्तीय नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र द्वारा अपनाई जा रही नीतियाँ संघीय ढांचे की भावना के विपरीत हैं और इससे विशेष रूप से पहाड़ी संसाधन-संरक्षण करने वाले राज्यों को आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय हित में ग्रीन फेलिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। इससे पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की रक्षा और पारिस्थितिकी संतुलन को तो लाभ मिला, लेकिन राज्य की एक बड़ी आय समाप्त हो गई। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इस राजस्व हानि की भरपाई के लिए पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जंगलों का संरक्षण पूरे देश के हित में है, लेकिन उसका आर्थिक भार केवल हिमाचल जैसे राज्यों पर डालना अन्यायपूर्ण है।
कृषि मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद अधिकांश कर राजस्व केंद्र के पास चला जाता है। वितरण का फार्मूला जनसंख्या आधारित होने के कारण हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्यों को अपेक्षाकृत बहुत कम राशि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता पर अतिरिक्त करों का बोझ नहीं डाल सकती, फिर भी वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए सीमित संसाधनों में बेहतर प्रबंधन किया गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि राज्यों के अधिकारों और संघीय ढांचे की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए हर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मंच पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
बाईट : प्रो. चंद्र कुमार कृषि मंत्री
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 03, 2026 14:48:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:36:190
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:34:270
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:33:570
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:32:510
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:480
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:330
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 03, 2026 14:30:570
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 14:30:260
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 14:15:320
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 03, 2026 14:08:270
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 03, 2026 14:07:440
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 13:50:44Noida, Uttar Pradesh:ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ 'ਤੇ ਤਲਬੀਰ ਗਿੱਲ ਦਾ ਬਿਆਨ- ਜ਼ਮਾਨਤ ਹੋਣ ਨਾਲ ਕੋਈ ਪਾਕ-ਸਾਫ ਨਹੀਂ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਕੇਸ ਅਜੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਜਾਰੀ
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 03, 2026 13:50:070
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:39:490
Report