Back
पौंग डैम में विदेशी पक्षियों की संख्या 1.24 लाख, बार-हेडेड गूज सबसे अधिक
VKVipan Kumar
Feb 05, 2026 09:18:01
Dharamshala, Himachal Pradesh
पौंग बांधReached 1.24 लाख विदेशी परिंदे\nवाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा करवाई गणना में सामने आया आंकड़ा\n115 प्रजातियाँ हुई रिकार्ड, सबसे अधिक 62293 बार-हेडेड गूज\nपौंग बांध में इस बार 1.24 लाख से अधिक विदेशी परिंदे रिकार्ड हुए हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा 30-31 जनवरी को करवाई गई विदेशी परिंदों की गणना में यह आंकड़ा सामने आया है। विभाग की ओर से विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से विदेशी परिंदों की गणना की जाती है, जिसमें 115 प्रजातियों के 1,24,344 विदेशी परिंदे रिकार्ड हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 62293 बार-हेडेड गूज पाए गए हैं। गणना से पहले व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए अभयारण्य क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से 25 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। सर्दियों में भोजन की तलाश में मध्य एशिया, तिब्बत, साइबेरिया, रूस और ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र से विदेशी परिंदों का पौंग बांध में आगमन होता है। हर वर्ष की तरह इस बार सबसे अधिक विदेशी परिंदों की संख्या में बार-हेडेड गूज 62293 रहे हैं।\n\nकिस प्रजाति के कितने परिंदे\nयूरेशियन कूट 12118, नॉर्दर्न पिंटेल 11928, कॉमन टील, 7265, लिटिल कॉर्मोरेंट 4544, कॉमन पोचार्ड 3522, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब 3322, ग्रे लैग गूज 3242, ग्रेट कॉर्मोरेंट 1663, यूरेशियन विजन 1658, नॉर्दर्न शोवेलर 1512, रिवर टर्न 1179, ब्राउन-हेडेड गल 788, ब्लैक-हेडेड गल 781, स्पॉट-बिल्ड डक 533, ओरिएंटल डार्टर 502, रिवर लैपविंग 496, रडी शेल्डक 489, लिटिल रिंग्ड प्लोवर 388, सैंड लार्क 376, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट 364, टफ्टेड पोचार्ड 346, इंडियन थिकनी 302, बार्न स्वैलो 301, रेड वॉटल्ड लैपविंग 293, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड 280, गैडवाल 241, व्हाइट वैगटेल 224, कैटल एग्रेट 208, व्हिस्कर्ड टर्न 207, लेसर व्हाइट फ्रंटेड गूज 183, कॉमन मूरहेन 180, लिटिल ग्रीब 169, पैलास गल 136, मल्लार्ड 128, केंटिश प्लोवर 102, ओरिएंटल स्काई लार्क 102, ब्लैक काइट 95, लिटिल एग्रेट 94, पर्पल मूरहेन 90, क्रेस्टेड लार्क 84, व्हाइट-ब्रेस्टेड वॉटरहेन 82, ग्रे हेरॉन 81, यूरेशियन स्काई लार्क 78, व्हाइट ब्रोड वैगटेल 77, टेमिंक स्टिंट 68, फेरुगिनस पोचार्ड 66, कॉमन सैंडपाइपर 60, लिटिल टर्न 60, बैंक मैना 56, कॉमन शेल्डक 44, लिटिल स्टिंट 42, इंडियन कॉर्मोरेंट 40, कॉमन ग्रीन्शैंक 39, सिट्रिन वैगटेल 37, रेड रम्प्ड स्वैलो 35, रेड नेप्ड आइबिस 35, व्हाइट-टेल्ड लैपविंग 34, ग्रीन सैंडपाइपर 31, पाइड एवोसेट 31, ग्रे वैगटेल 30, इंडियन पॉन्ड हेरॉन 29, पैडीफील्ड पिपिट 26, ग्रेटर कौकल 25, ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गूज 25, व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर 26 दर्ज किए गए।\n\nउधर, डीएफओ वाइल्ड लाइफ संजीव सिंह ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 जनवरी से 2 फरवरी तक पौंग डैम में विदेशी पक्षियों की गणना की गई है। इस बार काफी संख्यां में विदेशी परिंदे पौंग वेटलैंड क्षेत्र में पहुंचे हैं, जिनकी गणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:35:550
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:05:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 11, 2026 12:04:190
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 11, 2026 12:03:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 12:02:260
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 11, 2026 11:32:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 11, 2026 11:32:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 11:17:050
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 11, 2026 11:00:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 10:56:530
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 11, 2026 10:56:140
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 11, 2026 10:46:580
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 10:45:540
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 11, 2026 10:23:490
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 11, 2026 10:22:040
Report