Back
ई-केवाईसी अनिवार्य: 15 फरवरी तक सत्यापन नहीं तो पेंशन बंद
BSBhushan Sharma
Feb 06, 2026 07:17:30
Nurpur, Himachal Pradesh
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
15 फरवरी तक सत्यापन नहीं कराया तो पेंशन होगी स्थायी रूप से बंद
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए एक अहम खबर। सरकार ने पेंशन जारी रखने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगर तय समय तक सत्यापन नहीं कराया गया, तो पेंशन स्थायी रूप से बंद की जा सकती है। विभाग ने इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की है। पूरी जानकारी के लिए चलते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने साफ किया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। विभाग के अनुसार जिन पेंशनधारकों ने 31 जनवरी 2026 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोकी जा चुकी है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 15 फरवरी 2026 तक भी ई-केवाईसी नहीं करवाई गई, तो ऐसे लाभार्थियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। पेंशन राशि के पारदर्शी भुगतान के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है।
यह अभियान जुलाई 2025 से जिला और तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित न रह जाए।
जिन पेंशनधारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 15 फरवरी 2026 से पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन अवश्य करवा लें। तय तिथि के बाद ई-केवाईसी न कराने पर पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 06, 2026 08:49:450
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 06, 2026 08:48:410
Report
SGSatpal Garg
FollowFeb 06, 2026 08:48:070
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 06, 2026 07:54:220
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 06, 2026 07:48:590
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 06, 2026 07:48:330
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 06, 2026 07:47:360
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 07:47:150
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 06, 2026 07:46:550
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 06, 2026 07:46:290
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 06, 2026 07:22:28Noida, Uttar Pradesh:श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाए जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और अरदास में शामिल होने पहुंचे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 07:18:150
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 06, 2026 07:17:570
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 06, 2026 07:17:090
Report