Back
धर्मशाला तपोवन: 744 प्रश्न, 8 सिटिंग्स के साथ सबसे लंबा शीतकालीन सत्र शुरू
VKVipan Kumar
Nov 25, 2025 09:34:39
Dharamshala, Himachal Pradesh
धर्मशाला तपोवन में शीतकालीन सत्र : इस बार उठेंगे 744 सवाल, पहली बार आठ सिटिंगों का सबसे लंबा सत्र
यह बार का शीतकालीन सत्र अब तक का धर्मशाला में होने वाला सबसे लंबा सत्र होगा। पहली बार आठ सिटिंगें निर्धारित की गई हैं, जबकि इससे पहले अधिकतम सात सिटिंगें ही हुई थीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के मद्देनज़र सत्र की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। हाल ही में यहीं जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था।
744 प्रश्न सूचीबद्ध, सभी प्रश्न आए ऑनलाइन
दसवें सत्र के लिए कुल 744 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 604 तारांकित,140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। जिनमें मौखिक और लिखित दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन इस बार सभी प्रश्न ऑनलाइन ही दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम 62 के तहत 11 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 4 सूचनाएं, प्राइवेट मेंबर डे 7 मामले, नियम 130 के तहत 16 सूचनाएं और
नियम 324 के तहत 1 सूचना प्राप्त हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा
कि सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। पहले ही दिन सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के प्रति शोकोदगार प्रस्तुत किए जाएंगे। इस सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिनमें 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर-सरकारी सदस्य कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।
इसके बाद प्रश्नकाल सहित अन्य विधायी कार्य संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को संविधान दिवस भी मनाया जाएगा।
विधानसभा परिसर में मीडिया मूवमेंट पर रोक
कुलदीप पठानिया ने स्पष्ट किया कि विधानसभा परिसर में चुने हुए प्रतिनिधियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के साथ मीडिया प्रतिनिधि बातचीत नहीं कर पाएंगे। यह व्यवस्था सत्र की गरिमा और कार्यवाही को व्यवस्थित रखने के लिए लागू की गई है।
पर्यटन को बढ़ावा : विधानसभा का परिसर खोला गया
इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की भूमि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा भवन को पर्यटन गतिविधियों के लिए भी खोला गया है। यहाँ आगंतुकों, विशेषकर छात्रों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जा रही है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 25, 2025 11:07:52103
Report
KCKhem Chand
FollowNov 25, 2025 11:07:27107
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 25, 2025 11:01:1295
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 25, 2025 10:45:56Noida, Uttar Pradesh:KURUKSHETRA (HARYANA): PM NARENDRA MODI TO ATTEND PROGRAMME ON 350TH SHAHEEDI DIWAS OF GURU TEGH BAHADUR/ PREPARATION VISUALS
102
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 25, 2025 10:15:25127
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 25, 2025 10:02:09180
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 25, 2025 09:52:3085
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 25, 2025 09:52:15100
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 25, 2025 09:52:05166
Report
MTManish Thakur
FollowNov 25, 2025 09:51:07135
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 25, 2025 09:40:19102
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 25, 2025 09:36:26129
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 25, 2025 09:04:13126
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 25, 2025 08:49:15176
Report