Back
भोल ठाकरां स्कूल की नई तस्वीर, मिझग्रां के हालात पर सवाल
BSBhushan Sharma
Mar 17, 2026 06:21:55
Nurpur, Himachal Pradesh
भोल ठाकरां स्कूल बना मिसाल, मिझग्रां स्कूल की जर्जर हालत पर उठे सवाल
एंकर -नूरपुर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा ने मिडिल स्कूल भोल ठाकरां और राजकीय उच्च विद्यालय मिझग्रां का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जहां एक ओर भोल ठाकरां स्कूल को प्रदेश के बेहतरीन स्कूलों की कतार में खड़ा करने के संकल्प को दोहराया गया, वहीं मिझग्रां स्कूल की जर्जर हालत पर गंभीर चिंता जताई गई।
रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल बख्शी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले सभा ने मिडिल स्कूल भोल ठाकरां को गोद लिया था और तब से लगातार इसके विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस सरकारी स्कूल की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
कभी साधारण दिखने वाला यह स्कूल अब साफ-सुथरी इमारत, बेहतर शिक्षण सामग्री और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक आदर्श संस्थान बनता जा रहा है। सभा की ओर से स्वयं के खर्च पर अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति की गई है, बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है तथा हर कक्षा में बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि मेहनती अध्यापकों की टीम, इंग्लिश मीडियम शिक्षा और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के चलते यह स्कूल अब निजी और महंगे स्कूलों को भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। सभा का लक्ष्य है कि भोल ठाकरां स्कूल को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की पंक्ति में खड़ा किया जाए, ताकि यह सरकारी शिक्षा व्यवस्था के लिए एक उदाहरण बन सके।
वहीं दूसरी ओर सभा ने राजकीय उच्च विद्यालय मिझग्रां की खराब स्थिति पर चिंता जताई। अध्यक्ष अखिल बख्शी ने कहा कि स्कूल के सात कमरे इतने जर्जर हो चुके हैं कि वे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
उन्होंने इस मामले में स्थानीय विधायक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक ने इस स्कूल को गोद लेने की घोषणा तो की थी, लेकिन अब तक इसकी कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि जब बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी है तो जिम्मेदार लोगों को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सभा स्वयं आगे आकर स्कूल की हालत सुधारने का प्रयास करेगी।
इधर मिडिल स्कूल भोल ठाकरां में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह का माहौल है। स्कूल के मुख्याध्यापक और स्टाफ क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिला रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल में नए दाखिलों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि अब यह स्कूल गुणवत्ता और सुविधाओं के मामले में नई पहचान बना चुका है।
बाइट: अखिल बख्शी (अध्यक्ष, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 07:34:300
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 07:34:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 07:16:39514
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 17, 2026 07:16:30732
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 07:15:11621
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 17, 2026 07:06:411043
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 07:02:33914
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 17, 2026 06:46:06947
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 17, 2026 06:06:021068
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 06:05:141077
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 17, 2026 06:01:101060
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 05:35:59Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के बड़े अधिकारियों की ड्यूटी इलेक्शन में लगाई गई है, इलेक्शन कमीशन के द्वारा.
967
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 17, 2026 05:33:531002
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 17, 2026 05:33:421061
Report