Back
सराज के बगस्याड में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
NSNitesh Saini
Mar 17, 2026 06:01:10
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
सराज के बगस्याड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। ताजा हादसा बगस्याड-शिकावरी सड़क पर आईपीएच रेस्ट हाउस के समीप देर रात पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेक राम (49) पुत्र स्वर्गीय शंकर दास, निवासी गांव सुनास, अपनी आल्टो कार (नंबर HP32B-0460) में सवार होकर बगस्याड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह उस समय सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के नीचे एक क्षतिग्रस्त कार को देखा। संदेह होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार के पास जाकर देखा, तो अंदर नेक राम मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना परिजनों और जंजैहली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वही, लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 07:15:110
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 17, 2026 07:06:41268
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 07:02:33142
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 17, 2026 06:46:06893
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 17, 2026 06:21:551048
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 17, 2026 06:06:021056
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 06:05:141077
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 05:35:59Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के बड़े अधिकारियों की ड्यूटी इलेक्शन में लगाई गई है, इलेक्शन कमीशन के द्वारा.
967
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 17, 2026 05:33:531002
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 17, 2026 05:33:421061
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 05:33:06Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਜਿਲਾ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਵੋਟਿੰਗ
1060
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 05:19:231079
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 05:02:43Mansa, Punjab:ਛੋਟੇ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ da 16 ਮਾਰਚ nu ਜਨਮਦਿਨ hai ਅੱਜ ਮੂਸੇਵਾਲਾ da ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਲਈ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਕ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ
1055
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 04:32:48Noida, Uttar Pradesh:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਐਸਐਸਪੀ ਕੰਵਰਦੀਪ ਕੌਰ ਨੂੰ ਇਕ ਸਾਲ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਐਕਸਟੈਂਸ਼ਨ
1022
Report