Back
शबद – रीत और रिवाज़: पंजाब की आस्था के साथ चंडीगढ़ पहुँची Zee5 सीरीज़
MJManoj Joshi
Feb 04, 2026 10:07:12
Chandigarh, Chandigarh
पंजाब की आस्था और रिवाज़ों से जुड़ी ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद – रीत और रिवाज़’ प्रमुख कलाकार सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा के साथ चंडीगढ़ पहुँची पंजाब, 4 फ़रवरी 2026: अभिनेता मिहिर आहूजा और चंडीगढ़ के रहने वाले सुविंदर विक्की हाल ही में अपनी आने वाली ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद – रीत और रिवाज़’ के प्रचार के सिलसिले में शहर पहुंचे। टीम ने अपने दिन की शुरुआत गुरुद्वारे में मत्था टेककर की, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध रागी गायकों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने उस समृद्ध आध्यात्मिक और संगीत परंपरा को सम्मान दिया, जो इस शो की आत्मा है। इसके बाद मिहिर और सुविंदर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, झंझेरी पहुंचे, जहाँ उन्होंने साहित्य महोत्सव साहित्यम के दौरान छात्रों से बातचीत की। मिहिर ने अपने सपनों को पूरा करने और परिवार की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने पर खुलकर बात की, जिससे युवा दर्शकों से उनका गहरा जुड़ाव बन गया। ‘शबद – रीत और रिवाज़’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक उम्र के साथ परिपक्व होने की कहानी है, जो पिता और बेटे के बीच के नाज़ुक रिश्ते को दर्शाता है। कहानी 16 वर्षीय घुप्पी सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हकलाने की समस्या से जूझ रहा है। वह अपने परिवार की रागी गायन की पवित्र विरासत को आगे बढ़ाने और फुटबॉल के मैदान में आज़ादी से अपने सपनों को पूरा करने के बीच संघर्ष करता है। आस्था, विरासत, व्यक्तिगत पहचान और संवेदनशीलता जैसे विषयों के ज़रिये यह सीरीज़ बड़े ही सहज ढंग से यह सवाल उठाती है कि विरासत ऐसी चीज़ है जो हमें मिलती है—या हम उसे खुद चुनते हैं। इस दौरे पर बात करते हुए मिहिर आहूजा ने कहा, “शबद – रीत और रिवाज़ हम सभी के लिए एक बेहद खास शो है, क्योंकि इसकी जड़ें पंजाब की आस्था, परंपराओं और रिवाज़ों में गहराई से जुड़ी हुई हैं। चंडीगढ़ से इस सफ़र की शुरुआत करना बहुत स्वाभाविक लगा, खासकर गुरुद्वारे में अरदास से दिन की शुरुआत करना, क्योंकि कहानी में आस्था की अहम भूमिका है। सीजीसी में छात्रों से बातचीत करना मेरे लिए खास तौर पर मायने रखता है, क्योंकि उनमें से कई लोग जुनून, उम्मीदों और विरासत के उन्हीं सवालों से जूझ रहे हैं, जिन पर यह शो बात करता है। उनकी जिज्ञासा और सच्चाई ने मुझे याद दिलाया कि यह कहानी आज के समय में कितनी प्रासंगिक है। चंडीगढ़ ने हमें बेहद अपनापन और गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे यह दौरा भावनात्मक रूप से संतोषजनक और सुकून देने वाला रहा। मुझे उम्मीद है कि पंजाब के लोग हमारी इस सीरीज़ से जुड़ाव महसूस करेंगे और इसे भरपूर प्यार देंगे।” सुविंदर विक्की, जिनके लिए यह दौरा अपने घर लौटने जैसा भावनात्मक अनुभव था, ने कहा, “चंडीगढ़ में शबद – रीत और रिवाज़ का प्रचार करना मेरे लिए बेहद निजी अनुभव रहा, क्योंकि यही मेरा घर है। यहाँ की स्थानीय मीडिया से बातचीत करना, इस सफ़र के बारे में बात करना और उन लोगों के साथ इसे साझा करना जो मुझे और मेरी पृष्ठभूमि को जानते हैं, इसे और भी खास बना देता है। रागी गायकों से मिलना और उनसे संवाद करना, साथ ही इस शो के ज़रिये रागी की परंपरा और उसकी आध्यात्मिक विरासत को सम्मान दे पाना, मेरे लिए बेहद संतोषजनक रहा। यह सीरीज़ आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़ी है, और इसकी शुरुआत अपने ही शहर में, गुरुद्वारे के आशीर्वाद के साथ करना, इसे हकीकत में बदलने का सबसे सही तरीका लगा।” ‘शबद – रीत और रिवाज़’ एक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली कहानी का वादा करती है, जो परिवारों के भीतर होने वाले अनकहे संघर्षों और पीढ़ियों के बीच समझ और जुड़ाव की चाह को खूबसूरत से दर्शाती है। ‘शबद – रीत और रिवाज़’ 6 फ़रवरी 2026 से केवल ZEE5 पर प्रीमियर हो रही हैं- देखना न भूलें
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowFeb 19, 2026 05:34:070
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 19, 2026 05:19:25Amritsar, Punjab:ਅੱਜ 11 वਜੇ ਹੋਵੇਗੀ SGPC ਦੀ ਅੰਤਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਬੈਠਕ
SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚੇ
ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਵੇਗੀ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ
0
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 19, 2026 05:16:31Chandigarh, Chandigarh:Union minister S Ravneet Singh ji paying tributes at the samadhi sthal of S Beant Singh ji in Chandigarh today on his 104th birth anniversary
0
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 19, 2026 05:03:360
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 04:50:02Noida, Uttar Pradesh:YOUNG DOCTOR FROM KHANNA GAIN RESPECT IN ITALY FOR STARTING FREE MEDICAL DERVICED FOR INDIAN COMMUNITY
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 04:49:120
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 04:37:020
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 19, 2026 04:36:230
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 04:05:130
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 19, 2026 04:05:010
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 19, 2026 04:04:42Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:फर्जी आरटीओ बन ट्राला लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ट्राला समेत लूटा गया 35 क्विंटल (20 लाख रुपये का) सरिया ट्राला समेत हुआ बरामद। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 03:48:530
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 02:49:090
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 02:49:000
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 01:45:350
Report