Back
राजेश धर्माणी ने आईटीआई बिलासपुर में ड्रग्स मुक्त हिमाचल अभियान का शुभारम्भ किया
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 16, 2026 10:03:44
Masanganj, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर दौरे के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने के मकसद से प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में चलाए जाने वाले राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारम्भ भी किया है। कार्यक्रम के दौरान ITI के छात्रों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक आयोजित किया गया और समाज में फैल रहे नशे के काले कारोबार को रोकने के लिए सभी वर्गों से आगे आने की अपील भी की गई है। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की इस पहल का प्रदेश सरकार स्वागत करती है, जहाँ एक ओर युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होगा तो साथ ही ड्रग्स फ्री हिमाचल बनाने के लिए नशा मुक्त जागरूकता अभियान की ITI बिलासपुर से शुरुआत करते हुए आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही है. उन्होंने सोलहवें वित्त आयोग के तहत राजस्व घाटा अनुदान बंद होने पर कहा कि वर्ष 1952 से मिल रही RDG grant बंद होने से इसका प्रदेश के विकास कार्यों पर असर देखने को मिलेगा. जहाँ एक ओर पूर्व भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में 54 हजार करोड़ रुपये RDG Grant व 16 हजार करोड़ रुपये GST compensation मिला था जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में केवल 17 हजार करोड़ रुपये मिला है और अगले दो वर्षों के कार्यकाल में नहीं मिलेगा और भविष्य में किसी भी पार्टी की सरकार बनेगी उन्हें RDG Grant की सुविधा नहीं मिल पाएगी जो दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं 21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बजट में इस बार शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने वाला बजट होगा, कमजोर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका देने व सरकार के संसाधनों में हिस्सेदारी मिलने के साथ सभी वर्गों का एक समान विकास करने वाला बजट होगा.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 11:04:16176
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 11:03:19155
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 11:01:53117
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 16, 2026 11:01:1657
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 10:51:35Noida, Uttar Pradesh:KULLU (HIMACHAL PRADESH): HEAVY SNOWFALL AT ATAL TUNNEL ROHTANG, ADMINISTRATION RESCUES 1,000 TOURIST VEHICLES.
156
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 10:35:38174
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 16, 2026 10:34:57149
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 16, 2026 10:31:40185
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 16, 2026 10:31:04144
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 16, 2026 10:20:34180
Report
KSKapil sharma
FollowMar 16, 2026 10:10:43Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के सुखविंदर सिंह रंधावा किये गये तंज पर रंधावा ने मुख्यमंत्री को किया चैलेंज। रहा लाइव प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हैं लोगों को पता चलें कौन गैंगस्टरों के साथ मिला हुआ है
159
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 16, 2026 10:04:27129
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 16, 2026 10:03:19181
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:03:01238
Report