Back
चंबा के तलेरू पॉइंट पर विंटर लेक फेस्टिवल शुरू, लेजर शो ने किया मंत्रमुग्ध
SPSomi Prakash Bhuveta
Feb 21, 2026 07:17:09
Chamba, Himachal Pradesh
चंबा। तलेरू बोटिंग प्वाइंट पर तीन दिवसीय “विंटर लेक फेस्टिवल” का भव्य आगाज हुआ है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याएँ, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारोबारियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में स्थित यह रमणीय स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहले ही प्रसिद्ध है, और अब इस महोत्सव के आयोजन से इसकी पहचान और भी व्यापक होने जा रही है। चंबा की पहाड़ियों के बीच, चमेरा जल विद्युत परियोजना बांध के शांत जलाशय के किनारे और माता भद्रकाली भलेई मंदिर के चरणों में बसी यह मनमोहक झील सैलानियों को स्वर्ग जैसा अनुभव कराती है। चारों ओर हरियाली से ढकी पर्वत श्रृंखलाएँ, नीले पानी की लहरें और उन पर तैरती नौकाएँ — यह दृश्य हर आगंतुक के मन में बस जाता है। लेजर शो में भगवान शंकर की अद्भुत झलक फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण पहाड़ियों पर प्रदर्शित लेजर शो रहा, जिसमें भगवान शंकर की भव्य आकृतियाँ उकेरी गईं। रोशनी और संगीत के अद्भुत संगम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और मूसादा गायन की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। उधर, एसडीएम सलूणी ने बताया कि यह तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अब तक पर्यटक डलहौजी और खज्जियार तक ही सीमित रहते थे, लेकिन प्रशासन का प्रयास है कि वे सलूणी, भांदल और अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों का भी रुख करें। रोजगार का सशक्त माध्यम तलेरू वोटिंग पॉइंट केवल प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि सैकड़ों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम भी बन चुका है। यहां चाय की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, रेस्टोरेंट और टूरिस्ट गाइड जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowFeb 21, 2026 11:01:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 21, 2026 10:50:120
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 21, 2026 10:48:100
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 10:46:22Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BHARTIYA JANTA YUVA MORCHA WORKERS HOLDS PROTEST OVER YOUTH CONGRESS PROTEST AT INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 AT BHARAT MANDAPAM; POLICE USES WATER CANNONS.
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:050
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 21, 2026 10:36:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 21, 2026 10:35:320
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 21, 2026 10:21:090
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 21, 2026 10:18:240
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 21, 2026 10:17:410
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 21, 2026 10:11:090
Report
SKSuneel Kumar
FollowFeb 21, 2026 10:06:380
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 10:06:000
Report
SGSatpal Garg
FollowFeb 21, 2026 10:01:430
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 21, 2026 09:54:060
Report