Back
बिलासपुर सदर में राजकीय स्कूल मर्जिंग के खिलाफ भाजपा ने किया उग्र प्रदर्शन
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 21, 2026 09:54:06
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को छात्र पाठशाला में मर्ज करने के ख़िलाफ़ भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, राजकीय छात्रा पाठशाला को बंद करने का सरकार के निर्णय का विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया विरोध कहा संस्थान बंद करने वाली बनकर रह गई प्रदेश की कांग्रेस सरकार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के रौड़ा सेक्टर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में मर्ज किए जाने के सरकार के निर्णय के खिलाफ सदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। गौरतलब है कि वर्ष 1952 में बने राजकीय छात्रा पाठशाला बिलासपुर को 73 वर्षों से अधिक का समय हो गया है और वर्तमान समय में 422 छात्राएं इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहीं है. ऐसे में स्कूल को बंद कर छात्र पाठशाला में मर्ज किए जाने की सरकार की अधिसूचना के खिलाफ भाजपा कार्यकताओं ने पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और स्कूल बंद करने का विरोध किया. वहीं बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस अधिसूचना को वापिस लेने की मांग रखी है. इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा की एक तरफ प्रदेश के शिक्षा मंत्री गुणात्मक शिक्षा का हवाला देते हुए प्रदेश के 38 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को मर्ज कर 19 आदर्श पाठशालाओं में तब्दील कर रहें है तो दूसरी ओर अच्छी संख्या वाले स्कूलों को भी बंद कर छात्र-छात्राओं को परेशान करने का काम कर रहें जिसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है. वहीं त्रिलोक जमवाल ने कहा की 18 फरवरी को जारी अधिसूचना में राजकीय छात्रा पाठशाला बिलासपुर को बंदकर प्रिंसिपल को रिलीव कर दिया और उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में जॉइन भी कर लिया, जिससे साफ हो चला है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार संस्थान खोलने वाली नहीं बल्कि बंद की सरकार बनकर रह गयी है. साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी सात दिनों के भीतर अगर प्रदेश सरकार स्कूल बंद करने की अपनी अधिसूचना वापिस नहीं लेती तो भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा की सरकार द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को बंद नहीं किया गया है बल्कि यह स्कूल एचपी बोर्ड के अधीन रहेगा और पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला को सीबीएसई के अधीन किया गया है जिससे सरकार ने बिलासपुर को दोनों बोर्ड के स्कूल उपलब्ध करवाए हैं और भाजपा नेता केवल जनता की गुमराह करने के लिए इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रही है मगर बिलासपुर की जनता सब जानती है और वह इनकी बातों में नहीं आने वाली. बाइट- त्रिलोक जमवाल, भाजपा विधायक, बिलासपुर सदर विधानसभा. बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक, बिलासपुर.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:33:520
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:32:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 11:31:270
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:22:540
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 21, 2026 11:21:560
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 11:21:40Noida, Uttar Pradesh:AAP senior leader Neel Garg's reaction on Haryana CM Nayab Saini's statement
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 11:09:190
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 21, 2026 11:01:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 21, 2026 10:50:120
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 21, 2026 10:48:100
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 10:46:22Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BHARTIYA JANTA YUVA MORCHA WORKERS HOLDS PROTEST OVER YOUTH CONGRESS PROTEST AT INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 AT BHARAT MANDAPAM; POLICE USES WATER CANNONS.
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:050
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 21, 2026 10:36:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 21, 2026 10:35:320
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 21, 2026 10:21:090
Report