Back
लुधियाना से आई महिला ने हरमेश के घर में दावे किए; पुलिस जांच
SNSUNIL NAGPAL
Feb 21, 2026 10:50:12
Fazilka, Punjab
जलालाबाद के ढाणी प्रेम सिंह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लुधियाना से आई एक महिला ने एक घर के बाहर डेरा डाल दिया और घर के सदस्य हरमेश सिंह को अपना पति बताया। इसके बाद घर में मौजूद हरमेश की पत्नी और लुधियाणा से आई महिला के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना से आई महिला ने अपनी पहचान रीना रानी के रूप में बताई। रीना रानी ने दावा किया कि हरमेश सिंह उसका पति है और पिछले कुछ महीनों से उसके साथ रह रहा था। रीना रानी के अनुसार, वह तलाकशुदा है और अपने बच्चों को छोड़कर हरमेश के साथ रह रही थी। उसने बताया कि हरमेश 14 तारीख को उसे छोड़कर अपने गांव आ गया था। रीना ने आरोप लगाया कि हरमेश ने उसे बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लेने के लिए गांव जाना है। इसके बाद उसने रीना का फोन उठाना बंद कर दिया। रीना रानी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो हरमेश ने उसे टालमटोल किया और बाद में उसे छोड़कर चला गया।
रीना का कहना है कि हरमेशा ने उससे वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि वह कल आ जाएगा, लेकिन जब वह नहीं आया तो रीना खुद उसके घर पहुंच गई। यहां घर की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। रीना ने कहा कि वह हरमेश के साथ ही रहेगी।
वहीं, हरमेश की गांव में रहने वाली पत्नी तोशा रानी ने बताया कि उसका पति लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करने गया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हरमेश ने उक्त महिला के साथ कब संबंध बनाए।
जबकि उधर हरमेश के फौजी भाई का कहना है कि उनके द्वारा अपने भाई को 2021 से घर से बेदखल किया जा चुका है । उनका उससे कोई लेनदेन नहीं है । बेवजह उक्त महिला द्वारा उनके परिवार के साथ विवाद किया जा रहा है । झगड़ा होते देख मौके पर पुलिस बुलाई है । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे है । फिलहाल मामले में जांच की जा रही है । जिसके बाद ही अगली कार्यवाही की जाएगी ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowFeb 21, 2026 12:21:410
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 21, 2026 12:04:330
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 12:02:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 11:46:090
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 21, 2026 11:37:020
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 11:34:160
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:33:520
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:32:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 11:31:270
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 11:22:540
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 21, 2026 11:21:560
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 11:21:40Noida, Uttar Pradesh:AAP senior leader Neel Garg's reaction on Haryana CM Nayab Saini's statement
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 11:09:190
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 21, 2026 11:01:280
Report