Back
पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 12,000 नशीली गोलियां बरामद
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 10, 2026 10:19:07
Panchkula, Haryana
पंचकूला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी राजेश कुमार उर्फ रेशम लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोमोटिल की 200 पत्तियां, यानी कुल 12,000 नशीली गोलियां बरामद की हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं。
पुलिस के अनुसार आरोपी यूपी से नशीली गोलियां लाकर पंचकूला और चंडीगढ़ में सप्लाई करने की फिराक में था। क्राइम ब्रांच टीम ने सेक्टर-16/17 क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी इन दवाओं से संबंधित कोई भी लाइसेंस या वैध परमिट पेश नहीं कर सका。
इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के सप्लायरों और स्थानीय खरीदारों की पहचान करने में जुट गई है。
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश करेगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:04:180
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 10, 2026 12:01:330
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 10, 2026 11:48:140
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 10, 2026 11:47:12Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali
ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਯੂਨੀਅਨ ਬਜਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਸਾਬਕਾ ਆਈਏਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਜਗਮੋਣ ਰਾਜੂ ਸਮੇਤ ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਵਸ਼ਿਸ਼ਟ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾਕਾਰ ਜਾਣਕਾਰੀ sਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਜੱਟ ਦੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ।
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 10, 2026 11:46:520
Report
0
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:36:590
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 10, 2026 11:36:510
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 11:36:190
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 10, 2026 11:33:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:20:350
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:17:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:060
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 10, 2026 11:04:580
Report