Back
पंचकूला क्राइम ब्रांच ने मोटरसाइकिल चोर मोहित उर्फ मोरी को गिरफ्तार किया
DRDivya Rani
Feb 27, 2026 09:47:48
Panchkula, Haryana
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने सेक्टर-2 के कार्यालय पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकॉल को बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी 2026 को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-2 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 12 जनवरी को अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-2 स्थित एक ऑफिस की पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। इस शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम ने 24 फरवरी को आरोपी मोहित उर्फ मोरी, निवासी खड़क मंगोली, पंचकूला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसकी 2 दिन की रिमांड हासिल की। रिमांड की अवधि के दौरान गहन पूछताछ करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सकुशल बरामद कर ली। 26 फरवरी को रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: हमारी टीमें आधुनिक तकनीक और जमीनी सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। भारतीय न्याय संहिता के नए प्रावधानों के तहत त्वरित जांच और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे। मैं नागरिकों से भी अपील करता हूँ कि वे अपने वाहनों को अधिकृत पार्किंग में ही खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AMAjay Mahajan
FollowFeb 27, 2026 12:37:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 27, 2026 12:35:280
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 27, 2026 12:31:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 12:19:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 27, 2026 12:18:170
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 27, 2026 12:09:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 27, 2026 12:05:24Noida, Uttar Pradesh:ANI DELHI: MEETING OF COMMITTEE OF PRIVILEGES & JALANDHAR POLICE OFFICIALS
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 27, 2026 12:01:330
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 27, 2026 11:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 27, 2026 11:48:460
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 27, 2026 11:47:090
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 27, 2026 11:34:130
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 27, 2026 11:33:290
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 27, 2026 11:16:250
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 27, 2026 11:07:280
Report
